Raipur Fraud Case: पूर्व मंत्रियों और अफसरों से सांठगांठ? शातिर ठग हसन आबिदी फिर रिमांड पर, खुल सकते हैं कई बड़े राज
Raipur Fraud Case: पूर्व मंत्रियों और अफसरों से सांठगांठ? शातिर ठग हसन आबिदी फिर रिमांड पर, खुल सकते हैं कई बड़े राज

Raipur Fraud Case | Image Source | IBC24
- ईडी अफसर बनकर करोड़ों की ठगी,
- हसन आबिदी फिर रिमांड पर,
- नेताओ-अफसरों से लिंक की जांच में जुटी पुलिस,
रायपुर: Raipur Fraud Case: राजधानी रायपुर में पिछले दिनों महिला पटवारी के पति से एसीबी/ईओडब्ल्यू और ईडी का अधिकारी बताकर लाखों रुपये लेकर ठगी करने वाले शातिर ठग को रायपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया है।
Raipur Fraud Case: दरअसल पिछले दिनों आरोपी ठग हसन आबिदी की गिरफ्तारी के बाद शहर में कई ग़रीबों को मकान दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की शिकायतें सामने आई थीं जिसकी पूछताछ के लिए टिकरापारा थाना पुलिस ने शनिवार को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन कोर्ट में प्रस्तुत किया था। कोर्ट ने आवेदन स्वीकार करते हुए आरोपी ठग हसन आबिदी को जेल से तीन दिन के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के समय आरोपी ने कई नेताओं से अच्छे संबंध बताकर शहर के कई ग़रीबों को मकान और ज़मीन सस्ते दामों में दिलवाने के नाम पर पैसे लिए थे।
Raipur Fraud Case: साथ ही पुलिस को कुछ ऐसी जानकारियाँ मिली हैं कि आरोपी ने पूर्व के कई बड़े मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। इसी की तफ्तीश के लिए पुलिस ने आरोपी शातिर ठग को पुलिस रिमांड पर लिया है। फिलहाल टिकरापारा थाना पुलिस समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और उससे कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने की संभावना जताई गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "रायपुर ठग हसन आबिदी केस 2024" में आरोपी का नाम हसन आबिदी है, जो खुद को ईडी, एसीबी और ईओडब्ल्यू का अधिकारी बताकर ठगी करता था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Fraud Case: Collusion with former ministers and officers? Cunning thug Hasan Abidi again on remand
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm