Raipur News: रायपुर में TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत, अमित शाह के सिर काटने वाले बयान पर भड़की बीजेपी
Raipur News: रायपुर में बंगाली समुदाय और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस थाने पहुंचकर सांसद के खिलाफ शिकायत दी है। सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तारी की …

- सांसद के खिलाफ FIR दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग
- अमित शाह का सिर काटने वाला बयान
- अलग-अलग पुलिस स्टेशन में सांसद महुआ के खिलाफ केस
रायपुर: Raipur News, TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ रायपुर पुलिस से शिकायत की गई है। गृह मंत्री अमित शाह का सिर काटने वाले बयान पर शिकायत की गई है। भाजपा नेताओं ने रायपुर के माना थाने में शिकायत दी है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद ने कहा था गृह मंत्री अमित शाह का गला काटकर प्रधानमंत्री की मेज पर रख देंगे। जिसके बाद भाजपा नेताओ और बंगाली समाज के लोगों ने शिकायत की है। महुआ मोइत्रा के खिलाफ बीएनएसस की धारा 196, 197,109 के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है।
सांसद के खिलाफ FIR दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग
Raipur News, TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ रायपुर पुलिस से शिकायत की गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और बंगाली समाज के लोगों ने यह शिकायत की है । मामला गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने से जुड़ा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने देश के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जो टिप्पणी की उससे अब देश में गुस्सा है।
रायपुर में बंगाली समुदाय और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस थाने पहुंचकर सांसद के खिलाफ शिकायत दी है। सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग शिकायतकर्ताओं ने की है।
अमित शाह का सिर काटने वाला बयान
Raipur News, 26 अगस्त को बंगाल की नदियां जिले में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सांसद महुआ मोइत्रा ने बड़ा बयान दिया था। तृणमूल सांसद ने कहा, 'अगर भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है। अगर दूसरे देश के लोग रोजाना सौ, हजार और लाखों की संख्या में घुसपैठ कर रहे हैं और हमारी मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं, हमारी जमीनें छीन रहे हैं, तो पहले आपको अमित शाह का सिर काट कर टेबल पर रख देना चाहिए। अगर गृह मंत्री और गृह मंत्रालय भारत की सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते और प्रधानमंत्री खुद बोल रहे हैं बाहर से आकर लोग हमारी मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं और हमारी जमीनें छीन रहे हैं तो फिर ये गलती किसकी है? हमारी और आपकी गलती है? यहां तो BSF है। हम भी उनसे डरकर रहते हैं। बांग्लादेश हमारा दोस्त देश रहा है, लेकिन आपकी वजह से पिछले कई सालों में ये स्थिति बदल चुकी है।'
अब महुआ के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में सांसद महुआ के खिलाफ केस दर्ज करवा रही है।

read more: PM Svanidhi Yojna: अब मिलेगा ₹90,000 तक बिना गारंटी का लोन, सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur News: Complaint against TMC MP Mahua Moitra in Raipur, BJP furious over Amit Shah's beheading statement
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am