BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur News: राजधानी रायपुर में 100 के नोट से ड्रग्स खींचते युवक का वीडियो वायरल, मोबाइल स्क्रीन पर बनाई लाइन, फिर खींचा…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर ड्रग्स लेने का वीडियो सामने आया है। लड़का मोबाइल पर MDMA ड्रग्स की लाइन बनाता है।

raipur news

raipur news

muskan mishra
Published: 30 Sept 2025 | 10:37 amModified: 30 Sept 2025 | 10:37 am
HIGHLIGHTS
  1. रायपुर के सुंदर नगर इलाके का नाबालिग युवक MDMA ड्रग्स लेते हुए वीडियो वायरल हुआ।
  2. वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, समय की पुष्टि नहीं हो सकी।
  3. रायपुर पुलिस ने एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को जांच के लिए लगाया है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर ड्रग्स लेने का वीडियो सामने आया है। लड़का मोबाइल पर MDMA ड्रग्स की लाइन बनाता है। इसके बाद 100 रुपए के नोट से रोलिंग पेपर बनाता है। फिर ड्रग्स की एक-एक लाइन को नोट के जरिए खींचता है। वीडियो में गैंग सॉन्ग का ऑडियो चल रहा है। लड़का गाड़ी में घूमते और गिफ्ट के साथ भी दिख रहा है।

सुंदर नगर इलाके का है वीडियो

जानकारी के मुताबिक वीडियो सुंदर नगर इलाके का है। ड्रग्स ले रहा लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Raipur News: बता दें कि रायपुर पुलिस ड्रग्स बेचने वाले और खरीदने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हालांकि, पंजाब-दिल्ली नेटवर्क पर लगाम कसने के बाद दूसरा नेटवर्क एक्टिव हो चुका है। नागपुर और गोंदिया से ड्रग्स लाई जा रही है। नेटवर्क के सदस्य वॉट्सऐप ग्रुप पर डिमांड आने पर घूम-घूम कर सप्लाई कर रहे हैं।

गोपनीय जांच हुई शुरू

फिलहाल, युवक के वीडियो पर पुलिस ने अब तक अधिकृत बयान जारी नहीं किया है, लेकिन मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की जांच करके युवक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

रायपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद नशे का कारोबार करने वाले बड़े सप्लायर अंडरग्राउंड हो गए हैं। लेकिन अपने सिंडिकेट के युवकों की मदद से कारोबार चला रहे हैं। पंजाब-दिल्ली नेटवर्क बंद होने के बाद अब नागपुर और गोंदिया का नेटवर्क शुरू हुआ है।

इस नेटवर्क के सदस्य वॉट्सऐप ग्रुप पर डिमांड आने पर घूम-घूम कर सप्लाई कर रहे हैं। बीते दिनों इस नेटवर्क के मूवमेंट भाठागांव ,न्यू राजेंद्र नगर, मौदहापारा, समता कॉलोनी, वीआईपी रोड, बिरगांव और शंकर नगर में मिले हैं। कस्टमर की डिमांड पर ड्रग्स की सप्लाई की गई है।

read more: Zubeen Garg Death Case: मौत के पीछे क्या कोई साजिश! CM की पत्नी समेत कई VIP जांच के घेरे में! परिवार ने उठाए बड़े सवाल..

read more: Panna Road Accident News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 सगी बहनों समेत तीन की मौत

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह वीडियो रायपुर के सुंदर नगर इलाके का बताया जा रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur News: Video of a young man drawing drugs

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm