BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur Digital Arrest Case: वेटनरी डॉक्टर को 10 दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट.. ठग लिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा.. ठगों ने दिखाया था इस बात का डर

Raipur Digital Arrest Latest Case: पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेंज साइबर थाना की टीम …

Raipur Digital Arrest Latest Case

Raipur Digital Arrest Latest Case

satya prakash
Published: 19 Jan 2026 | 11:47 amModified: 19 Jan 2026 | 11:52 am
HIGHLIGHTS
  1. डिजिटल अरेस्ट ठगी का बड़ा मामला
  2. रिटायर्ड डॉक्टर से 1.28 करोड़ ठगे
  3. मुंबई क्राइम ब्रांच बनकर किया कॉल

रायपुर: राजधानी समेत पूरे छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को डराने और भ्रमित करने के बाद बड़ी ठगी को अंजाम दे रहे हैं। (Raipur Digital Arrest Latest Case) ताजा मामला रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 74 वर्षीय सेवानिवृत्त वेटनरी डॉक्टर को साइबर ठगों ने करीब 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 1 करोड़ 28 लाख रुपये की ठगी कर ली।

खुद को बताया मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर

एफआईआर के अनुसार, सी-129 स्वर्णभूमि निवासी स्वप्न कुमार सेन के पास कुछ दिन पहले एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और दावा किया कि स्वप्न कुमार सेन के नाम से जारी क्रेडिट कार्ड के जरिए कई लोगों से धोखाधड़ी की गई है, जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ठगों ने एफआईआर की कथित कॉपी भी भेजी और बैंक खातों की जांच, गिरफ्तारी तथा जेल भेजे जाने का डर दिखाकर उन्हें अपने नियंत्रण में ले लिया।

खातों में जमा कराये 1 करोड़ 28 लाख रुपये

साइबर ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखा और पीड़ित को किसी से बात न करने, घर से बाहर न निकलने और पुलिस या परिजनों से संपर्क न करने के निर्देश दिए। इसी मानसिक दबाव की स्थिति को डिजिटल अरेस्ट कहा जाता है। ठगों ने जांच में सहयोग के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा। (Raipur Digital Arrest Latest Case) डर और तनाव में आए स्वप्न कुमार सेन ने उनके बताए खातों में कुल 1 करोड़ 28 लाख रुपये जमा कर दिए। करीब 10 दिनों बाद जब ठगों का संपर्क पूरी तरह बंद हो गया, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस ने की अपील

इसके बाद स्वप्न कुमार सेन ने विधानसभा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेंज साइबर थाना की टीम कॉल डिटेल्स, बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी जांच एजेंसी द्वारा फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट नहीं किया जाता और यह साइबर ठगी का नया तरीका है। लोगों से अपील की गई है कि इस तरह की कॉल, गिरफ्तारी की धमकी या पैसों की मांग मिलने पर तुरंत सतर्क रहें और पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का तरीका है, जिसमें कॉल या वीडियो से डराकर मानसिक नियंत्रण किया जाता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur Digital Arrest Scam: Cyber Fraudsters Cheat Retired Doctor of ₹1.28 Crore

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm