Raipur School Wall Collapse: रायपुर: रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल परिसर में बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की दीवार गिरने से तीन बच्चियां घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, स्कूल की दीवार को JCB मशीन की मदद से तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार के पीछे तीन बच्चियां खेल रही थीं, जिन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। दीवार गिरते ही तीनों बच्चियां मलबे की चपेट में आ गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनते ही दौड़कर बच्चियों को बाहर निकाला।
Raipur accident news: हादसे में दो बच्चियों को गंभीर चोटें आई
हादसे में दो बच्चियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक बच्ची को हल्की चोट बताई जा रही है। सभी घायल बच्चियों को तुरंत उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चियों की हालत पर नजर बनाए हुए है।
school wall fell on children: स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दीवार तोड़ने के दौरान सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही बरती गई थी। यदि बच्चों की मौजूदगी को पहले देखा जाता तो हादसा टाला जा सकता था।इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।