Raipur Sudden Rainfall: कुछ घंटों की बारिश ने बिगाड़ी रायपुर की सूरत! सड़कें बनी तालाब, कॉलोनियों में पानी भरने से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
कुछ घंटों की बारिश ने बिगाड़ी रायपुर की सूरत…Raipur Sudden Rainfall: A few hours of rain spoiled the look of Raipur! Roads became ponds

Raipur Sudden Rainfall | Image Source | IBC24
रायपुर: Raipur Sudden Rainfall: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुई बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी है। कुछ घंटों की बारिश ने रायपुर की कई कॉलोनियों और मुख्य सड़कों को पानी से लबालब कर दिया।
Read More : Corona Case in Raipur : छत्तीसगढ़ में कोरोना की एंट्री, रायपुर में 41 साल का शख्स मिला पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Raipur Sudden Rainfall: सिविल लाइन, मोतीबाग, प्रोफेसर कॉलोनी, तुलसी नगर, शीतला कॉलोनी, कैलाशपुर और सड्डू जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी भर जाने के कारण सड़कें नजर नहीं आ रही हैं जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
Read More : Jharkhand News: घर में मिली एक ही परिवार के चार सदस्यों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Raipur Sudden Rainfall: स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या हर साल बरसात के पहले ही झलकने लगती है, लेकिन नगर निगम समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न होती है। बरसात के पानी के साथ नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बह रहा है जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ सकते हैं। छोटी गाड़ियों में पानी घुसने की शिकायतें भी सामने आई हैं। लोग अपनी गाड़ियों को धक्का लगाकर जलभराव से बाहर निकालते नजर आए। कई इलाकों में बच्चों और बुजुर्गों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी हुई।
Read More : Bhilai WhatsApp Fraud Case: वाट्सएप पर हुई दोस्ती… फिर इस काम के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना, जानिए कैसे
Raipur Sudden Rainfall: शहरवासियों का कहना है कि जब कुछ घंटों की बारिश में यह हाल है तो आने वाले मानसून में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही नालियों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत जैसे जरूरी कदम उठाए,ताकि लोगों को हर साल इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बारिश के बाद सिविल लाइन, मोतीबाग, प्रोफेसर कॉलोनी, तुलसी नगर, शीतला कॉलोनी, कैलाशपुर और सड्डू जैसे इलाकों में भारी जलभराव देखा गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Sudden Rainfall: A few hours of rain spoiled the look of Raipur
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm