BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur News: छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों की जानकारी देंगे स्कूलों के प्राचार्य, स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताई वजह, ऐसे काम पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

Raipur News: स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख नोडल नियुक्त होंगे। जो स्कूल के आसपास आवारा कुत्तों की सूचना देंगे। नजदीक के डॉग कैचर नोडल अधिकारी को सूचना देंगे।

Raipur News: छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों की जानकारी देंगे स्कूलों के प्राचार्य, स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताई वजह, ऐसे काम पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल
Dr.Anil Shukla
Published: 21 Nov 2025 | 6:52 pmModified: 21 Nov 2025 | 6:52 pm
HIGHLIGHTS
  1. आवारा कुत्तों की जानकारी देने के लिए शिक्षकों की तैनाती
  2. स्कूल में मध्यान भोजन को कुत्ते ने कर दिया था जूठा 
  3. इसलिए गिरता जा रहा शिक्षा का स्तर: महंत

रायपुर: Raipur News, अब आवारा कुत्तों की सूचना देने स्कूलों में नोडल नियुक्त होंगे। स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख नोडल नियुक्त होंगे। जो स्कूल के आसपास आवारा कुत्तों की सूचना देंगे। नजदीक के डॉग कैचर नोडल अधिकारी को सूचना देंगे। लोक शिक्षण संचालनालाय ने सभी DEO को इस आशय का पत्र भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह पत्र जारी हुआ है।

स्कूल में मध्यान भोजन को कुत्ते ने कर दिया था जूठा

इस मामले में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले बलौदाबाजार जिले के एक स्कूल में मध्यान भोजन को कुत्ते ने जूठा कर दिया। उच्च न्यायालय के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को हर्जाना लगाया गया। जिसमें सभी बच्चों को हर्जाना राशि दिया जाए, जिसके तहत 22 लाख रुपए की राशि राज्य सरकार ने दिया। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो उसके लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट से एक निर्देश आया है, उस निर्देश के तहत कोई ऐसा स्कूल परिसर जहां मध्यान भोजन बनता है, उसके आसपास किसी प्रकार के जानवर ना घुसे उसकी सतर्कता रखने के लिए जवाबदेही तय की गई है ।

इसलिए गिरता जा रहा शिक्षा का स्तर: महंत

Raipur News, इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कुत्तों की सूचना देने स्कूलों में नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे, इस मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है, तो इस पर टिप्पणी करने का हमें अधिकार नहीं है। जहां तक शिक्षकों के संबंध है सभी काम में उन्हें लगाया जाता है तो ऐसे में वह पढ़ाई कब करवाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शिक्षकों से विभिन्न तरह के काम कराए जाने की वजह से शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है।

आवारा कुत्तों की जानकारी देने के लिए शिक्षकों की तैनाती

बता दें कि प्रदेश में स्कूलों के पास आवारा कुत्तों की जानकारी देने के लिए अब शिक्षकों की तैनाती की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी DEO को आदेश जारी किया है। जिसके तहत स्कूल के संस्था प्रमुखों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही जारी आदेश में स्कूल परिसर के आसपास घूम रहे आवारा कुत्तों का सूचना पंचायत व जनपद पंचायत, निगम के डाॅग कैचर को देने को कहा है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालाय ने सभी DEO को पत्र भेजा है।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: School principals will provide information about stray dogs in Chhattisgarh, the school education minister explained the reason

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm