Chhattisgarh Band Today: नजर आने लगा छत्तीसगढ़ बंद का असर.. इन जिलों में नहीं खुली दुकानें, चौक-चौराहों पर तैनात है पुलिस पुलिस के जवान
Chhattisgarh Band Today: भानुप्रतापपुर इलाके में स्थित आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमरा राम की मृत्यु के बाद उनका शव गांव में ही …

Chhattisgarh Band Today
- आमाबेड़ा हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ बंद
- चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन
- कई जिलों में बाजार पूरी तरह बंद
Chhattisgarh Band Today: रायपुर: कांकेर जिले के आमाबेड़ा में धर्मांतरण के के विरोध के दौरान हुई हिंसा मामले में अब सर्व समाज ने मोर्चा खोल दिया है। समाज ने 24 दिसंबर यानी आज पूरे प्रदेश में “छत्तीसगढ़ बंद” का आह्वान किया है।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का पूरा समर्थन
समाज का आरोप है कि धर्मांतरण के विरोध में आवाज उठाने वालों के साथ प्रशासन ने निष्पक्ष रवैया नहीं अपनाया है। जिसके चलते जनआक्रोश बढ़ता गया। अब इसके विरोध में समाज ने शांतिपूर्ण तरीके से बंद का फैसला लिया गया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का भी पूरा समर्थन मिला है। चेम्बर ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि व्यापारिक संगठन समाज की भावनाओं के साथ खड़े हैं और बंद के दौरान अधिकांश बाजार और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
Chhattisgarh Band Today: बहरहाल इस बंद का असर प्रदेश के अलग अलग जिलों में देखने को मिल रहा है। बात करें गरियाबंद और जगदलपुर की तो यहाँ भी बंद का असर देखने को मिल रहा है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद है। किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि भानुप्रतापपुर इलाके में स्थित आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमरा राम की मृत्यु के बाद उनका शव गांव में ही दफना दिया गया। सरपंच के परिवार ने धर्म परिवर्तन किया था, जिससे ग्रामीण आक्रोशित थे। पिछले दो दिनों से ग्रामीण शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। यह प्रदर्शन मंगलवार (16 दिसंबर) को हिंसक हो गया, जब ग्रामीण शव को कब्र से बाहर निकालने पहुंचे और उनकी ईसाई समुदाय के लोगों से झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आमाबेड़ा में धर्मांतरण विरोध के दौरान हुई हिंसा के खिलाफ बंद बुलाया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: The entire state of Chhattisgarh will remain closed today.
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am