Mahashivratri Siddha Bapauli Dham : महाशिवरात्रि में 121 सिद्ध शिवलिंग की विशेष पूजा, धाम में भगवान शिव के उपज्योतिर्लिंग विराजमान, जानें महिमा
महा शिवरात्रि में 121 सिद्ध शिवलिंग की विशेष पूजा…Mahashivratri Siddha Bapauli Dham: Special worship of 121 Siddha Shivling
- तलहटी में स्थित सिद्ध बापौली धाम
- आस्था और आध्यात्मिकता का केंद्र सिद्ध बापौली धाम
- 12 वर्षों से लगातार 121 शिवलिंगों पर अभिषेक किया जा रहा
रायसेन : Mahashivratri Siddha Bapauli Dham : विंध्याचल पर्वत, जिसे जामवंत की लीला स्थली के रूप में जाना जाता है, इसकी तलहटी में स्थित सिद्ध बापौली धाम एक अत्यंत पावन एवं ऐतिहासिक स्थल है। यह स्थान भगवान शिव के उपज्योतिर्लिंग के रूप में पूजित है और संतों की तपोस्थली रहा है। यहां 1008 पूज्य सच्चिदानंदघन महाराज एवं अन्य संतों ने साधना की थी। भक्तों का मानना है कि यहां शिवजी के प्रत्यक्ष दर्शन होते हैं।
धार्मिक महत्व और प्रमुख स्थल
Mahashivratri Siddha Bapauli Dham : बापौली धाम के निकट जामवंत एवं श्रीकृष्ण की युद्ध स्थली भी स्थित है। इसके साथ ही जामवंत द्वारा स्थापित तिल गणेश मंदिर भी यहां भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सिद्ध बापौली धाम में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु सिद्ध शिवलिंग का पूजन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यहां 50 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी का वितरण किया जाता है। भक्तों के लिए नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें इस बार मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल होंगे और सिद्ध शिवलिंग का पूजन-अर्चन करेंगे। श्रावण मास के सोमवार को भी यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं और विशेष पूजन करते हैं।
बापौली धाम का स्वरूप
Mahashivratri Siddha Bapauli Dham : बापौली धाम, रायसेन जिले के बरेली तहसील में स्थित है और माँ नर्मदा के उत्तर तट से कुछ दूरी पर स्थित है। इस मंदिर को उपज्योतिर्लिंग के रूप में मान्यता प्राप्त है। शिवलिंग के साथ-साथ यहां भगवान शिव एवं माता पार्वती की अत्यंत सुंदर मूर्तियां स्थित हैं। मंदिर परिसर में श्री गणेश और कार्तिकेय की संगमरमर से बनी प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। मंदिर के अंदर 100×100 वर्ग फुट का एक भव्य सभागार है, जिसकी दीवारों पर रामचरितमानस के दोहे और चौपाइयां अंकित हैं। सभा स्थल के बीच पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 सच्चिदानंदघन जी महाराज की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा भी स्थापित है, जो प्राचीन काल से भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है। संस्कृत अध्ययन के लिए संस्कृत पाठशाला भी मौजूद है, जहां विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। मंदिर में एक बड़ी बावड़ी भी स्थित है, जो जल संग्रहण के लिए प्रयुक्त होती है।
विशेष तपस्या स्थल
Mahashivratri Siddha Bapauli Dham : बापौली धाम की विशेषता यह है कि यहां 12 वर्षों से लगातार 121 शिवलिंगों पर अभिषेक किया जा रहा है। वर्तमान में यहां संत लाल बाबा जी बीते 14 वर्षों से परिक्रमा में रहकर तपस्या कर रहे हैं और अगले दो वर्षों तक इसी स्थान पर साधना करने के बाद नर्मदा परिक्रमा के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां लगभग 12 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। हालांकि सिद्ध बापौली धाम को एक सिद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है, लेकिन श्रद्धालुओं को यहां आने में कठिनाई होती है क्योंकि अभी तक यहां तक पहुंचने के लिए कोई उचित सड़क मार्ग विकसित नहीं किया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सिद्ध बापौली धाम रायसेन जिले के बरेली तहसील में स्थित है, जो माँ नर्मदा के उत्तर तट के निकट है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mahashivratri Siddha Bapauli Dham: Special worship of 121 Siddha Shivling
रायसेन
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm