Raisen News: स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत! शराब के नशे में कपड़े उतारकर छात्रों को नाचने को करता था मजबूर, फिर अश्लील वीडियो दिखाकर करता था छेड़छाड़
Raisen News: स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत! शराब के नशे में कपड़े उतारकर छात्रों को नाचने को करता था मजबूर, फिर अश्लील वीडियो दिखाकर करता था छेड़छाड़

Raisen News, Raisen school incident, Uchera primary school case, tribal children abuse, teacher Brijlal Sallam, child harassment school, obscene acts in school, teacher under alcohol influence, school teacher misconduct, MP school scandal,
- शिक्षा का मंदिर शर्मसार,
- रायसेन के प्राथमिक विद्यालय का मामला,
- शिक्षक पर बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का गंभीर आरोप,
रायसेन: Raisen News: आदिवासी बाहुल्य विकासखण्ड सिलवानी के जन शिक्षा केन्द्र कीरतपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला उचेरा में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के प्रभारी शिक्षक बृजलाल सल्लाम पर बीते दो वर्षों से मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल आता है और मोबाइल पर अश्लील वीडियो चलाकर बच्चियों को नचाता है। इसके अलावा वह खुद भी गंदी हरकतें करता है, जिससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बच्चे डर के कारण स्कूल जाने से कतराने लगे हैं।
Raisen News: पीड़ित बच्चियों के अभिभावकों ने बताया कि इस शिक्षक की हरकतों से उनकी बच्चियाँ मानसिक रूप से आहत हैं और स्कूल जाने से डरती हैं। वे कहते हैं कि दोषी शिक्षक के खिलाफ कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने विभाग की चुप्पी पर गहरा आक्रोश जताया है। सरपंच रानी महेंद्र यादव ने भी अधिकारियों को इस मामले में सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर चिंता जताई और कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Raisen News: अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक शराब के नशे में स्कूल आता है मोबाइल पर अश्लील गाने बजाता है और कपड़े उतारकर बच्चियों को उठाकर नचाने जैसी हरकतें करता है। इस प्राथमिक शाला में कुल 22 बच्चे पढ़ते हैं, जिनमें अधिकांश आदिवासी समुदाय से हैं। शिक्षक की इस अव्यवहारिक हरकत से पूरे गांव में आक्रोश है। जनपद शिक्षा केन्द्र ब्लॉक स्रोत समन्वयक महजबी सिद्दीकी ने मीडिया के माध्यम से मामले को संज्ञान में आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जब इस मामले में शिक्षक बृजलाल सल्लाम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और स्कूल भी नहीं आए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raisen News: Teacher used to show pornographic videos to students on his mobile
रायसेन
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm