Raisen News: शोले अंदाज में बात मनवाने की कोशिश.. हाईटेंशन टावर पर चढ़कर पति ने की ये मांग, बीवी की नाराजगी से जुड़ा है पूरा मामला
रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके चले जाने से परेशान एक युवक हाई टेंशन लाइन पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची …

Raisen News
- रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में युवक हाई टेंशन लाइन पर चढ़ गया।
- पत्नी के मायके चले जाने से परेशान युवक उसे बुलाने की जिद कर रहा था।
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
Raisen News रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक युवक हाई टेंशन लाइन पर चढ़ गया। युवक बिजली के तार पर चढ़कर लगातार पत्नी को वापस बुलाने की जिद करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाइश दी और सुरक्षित नीचे उतारा।
नाराज होकर पत्नी चली गई मायके
Raisen News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक युवक की पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। इसी बात से परेशान होकर युवक ने हाई टेंशन लाइन पर चढ़ने जैसा खतरनाक कदम उठा लिया। लाइन पर चढ़कर युवक लगातार पत्नी को बुलाने की जिद करता रहा।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। युवक की इस हरकत को देखकर लोगों ने भोजपुर चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।इस पूरी घटना में युवक को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। पुलिस ने युवक को समझाइश देकर परिजनों के सौंप दिया है।
इन्हे भी पढ़े
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र का है
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Raisen Youth Climbs High Tension Line After Wife Leaves
रायसेन
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm