Raisen News: शोले अंदाज में बात मनवाने की कोशिश.. हाईटेंशन टावर पर चढ़कर पति ने की ये मांग, बीवी की नाराजगी से जुड़ा है पूरा मामला

रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके चले जाने से परेशान एक युवक हाई टेंशन लाइन पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना में युवक को कोई चोट नहीं आई।

Raisen News: शोले अंदाज में बात मनवाने की कोशिश.. हाईटेंशन टावर पर चढ़कर पति ने की ये मांग, बीवी की नाराजगी से जुड़ा है पूरा मामला

Raisen News/ Image Source : Youtube screengrab

Modified Date: December 27, 2025 / 04:26 pm IST
Published Date: December 27, 2025 4:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में युवक हाई टेंशन लाइन पर चढ़ गया।
  • पत्नी के मायके चले जाने से परेशान युवक उसे बुलाने की जिद कर रहा था।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

Raisen News रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक युवक हाई टेंशन लाइन पर चढ़ गया। युवक बिजली के तार पर चढ़कर लगातार पत्नी को वापस बुलाने की जिद करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाइश दी और सुरक्षित नीचे उतारा।

नाराज होकर पत्नी चली गई मायके

Raisen News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक युवक की पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। इसी बात से परेशान होकर युवक ने हाई टेंशन लाइन पर चढ़ने जैसा खतरनाक कदम उठा लिया। लाइन पर चढ़कर युवक लगातार पत्नी को बुलाने की जिद करता रहा।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। युवक की इस हरकत को देखकर लोगों ने भोजपुर चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।इस पूरी घटना में युवक को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। पुलिस ने युवक को समझाइश देकर परिजनों के सौंप दिया है।

इन्हे भी पढ़े


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.