MD Drugs Trafficking: कार से कर रहे थे ड्रग्स की तस्करी, पुलिस ने शातिर तस्करों को 51 लाख की नशे की खेप के साथ धर दबोचा
कार से कर रहे थे ड्रग्स की तस्करी, पुलिस ने शातिर तस्करों को 51 लाख…MD Drugs Trafficking: Drug consignment worth 51 lakhs seized

MD Drugs Trafficking | Image Source | IBC24
- रतलाम- 51 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त,
- दो तस्करको पुलिस ने किया गिरफ्तार,
- नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
रतलाम: MD Drugs Trafficking: जिले की नामली थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 51 लाख रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स जब्त की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फोरलेन हाइवे पर एक कार से दो तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके पास से आधा किलो से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की गई।
MD Drugs Trafficking: एसपी अमित कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये नशीला पदार्थ मंदसौर से लाया गया था और रतलाम में सप्लाई की तैयारी थी। पकड़े गए दोनों आरोपी मंदसौर जिले के रहने वाले हैं और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह एमडी कहां से खरीदी गई थी किसे सप्लाई की जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके लिए खरीद से लेकर वितरण तक की चेन को खंगाला जा रहा है।
MD Drugs Trafficking: रतलाम पुलिस द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स लगातार जिले में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई कर रही है और इस अभियान के तहत यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना करते हुए एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी और रतलाम जिले को नशे से मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस पूरी सख्ती से काम कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एमडी (मेथाइलेंडायोक्सी मेथामफेटामिन) एक सिंथेटिक ड्रग है जो दिमाग को अत्यधिक उत्तेजित करती है। इसका सेवन करने से नींद कम लगती है, ऊर्जा बढ़ती है और कभी-कभी भ्रम जैसी स्थिति भी हो सकती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MD Drugs Trafficking: Drug consignment worth 51 lakhs seized, two smugglers smuggling drugs in a car arrested
रतलाम
और भी पढ़ें ›
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am