Ratlam News: आत्मा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे आदिवासी, ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते, घंटेभर पूजा की… फिर जो हुआ देखकर दंग रह गए लोग
Ratlam News: आत्मा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे आदिवासी, ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते, घंटेभर पूजा की… फिर जो हुआ देखकर दंग रह गए लोग

Ratlam News
- विज्ञान के युग में पुरानी परंपरा
- रतलाम मेडिकल कॉलेज में अनोखा मामला
- कॉलेज में आत्मा लेने पहुँचे आदिवासी परिवार
रतलाम: Ratlam News: आज के विज्ञान के युग में भी कुछ परंपराएं ऐसी हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि क्या वाकई आज भी ऐसा हो रहा है। दरअसल ऐसा ही एक वाकया रतलाम मेडिकल कॉलेज में देखने को मिला जहां कुछ लोग ढोल-ढमाके के साथ नाचते-गाते हुए पहुंचे थे। उन्हें देख आसपास के लोगों को लगा कि मामला किसी बालक के जन्म का है या फिर किसी मरीज के ठीक होकर घर जाने की खुशी का है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था।
आत्मा लेने की अजीब परंपरा (Soul taking ritual India)
Ratlam News: दरअसल ये लोग मेडिकल कॉलेज में आत्मा लेने आए थे। जी हां आत्मा लेने। सुनने में भले ही यह अजीब लगे लेकिन यह आदिवासी समाज की एक परंपरा है। मान्यता है कि आदिवासी परिवार के किसी व्यक्ति की मृत्यु जिस स्थान पर होती है, वहां उसकी आत्मा मौजूद रहती है और उस आत्मा को लेने के लिए परिवार के लोग आते हैं। इसके बाद आत्मा को खेत में या गांव के बाहर गातिया (प्रतिमा) लगाकर स्थापित किया जाता है। कुछ दिनों पहले छावनी झोड़ियां गांव के शांतिलाल नामक व्यक्ति की कीटनाशक पीने से इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई थी। और उसी की आत्मा लेने के लिए परिवार के लोग ढोल-नगाड़े के साथ नाचते-गाते पहुंचे थे। इसके बाद वे एक सांकेतिक पात्र में मृतक की आत्मा लेकर घर की ओर रवाना हुए।
डिकल कॉलेज में नाचते-गाते पहुंचे लोग (Ratlam medical college news)
Ratlam News: हालांकि आदिवासी समाज की परंपरा होने के कारण उन्हें किसी ने भी रोका नहीं। इस प्रकार की परंपराएं जिला अस्पताल सहित कई क्षेत्रों में देखी जाती हैं, जहां किसी आदिवासी व्यक्ति की अकाल मृत्यु होती है। हालांकि समय के साथ अब यह मान्यता खत्म होती जा रही है। कुछ परिवारों के अलावा, अब अधिकांश आदिवासी समाज इस परंपरा को छोड़ते जा रहे हैं। पढ़ी-लिखी आदिवासी पीढ़ी अब इस मान्यता को पीछे छोड़ रही है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रतलाम मेडिकल कॉलेज में आदिवासी समाज के लोग ढोल-नगाड़े के साथ आत्मा लेने आए थे, क्योंकि मान्यता के अनुसार मृतक की आत्मा को वहां से लिया जाता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ratlam News: Tribal people reached the medical college to take the soul
रतलाम
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm