Aaj Ka Panchang 20 May 2026 : भूलकर भी आज रात मत देखना चांद, वरना लग जाएगा भयंकर कलंक! जानें वरदा चतुर्थी का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Ads

आज 20 मई 2026, बुधवार के दिन ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर वरदा चतुर्थी का पावन संयोग बना है। आज भगवान Ganesha की पूजा, बुधवार व्रत और रवि योग का विशेष महत्व है। भद्रा स्वर्ग में होने से शुभ कार्यों पर कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा और दिनभर मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 06:21 AM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 06:26 AM IST

Aaj Ka Panchang 20 May 2026 / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • वरदा चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष संयोग
  • रवि योग में शुभ कार्यों के लिए उत्तम दिन
  • राहुकाल दोपहर 12:18 से 2:00 बजे तक

Aaj ka Panchang : आज 20 मई 2026, दिन बुधवार को ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसे वरदा चतुर्थी के रूप में मनाया जा रहा है। आज का दिन विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा और बुधवार व्रत के लिए बेहद खास है, साथ ही आज सूर्य के विशेष प्रभाव वाला ‘रवि योग’ भी बन रहा है जो सभी प्रकार के दोषों को मिटाता है। पंचांग के अनुसार आज सुबह भद्रा भी लग रही है, लेकिन इसका वास स्वर्ग में होने के कारण धरती पर इसका कोई अशुभ प्रभाव नहीं होगा, जिससे लोग अपने मांगलिक और शुभ कार्य आसानी से कर सकेंगे।

आज के नक्षत्र, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

आज वरदा चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा, जिसमें भक्त स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर बप्पा को पंचामृत, फूल, माला, दूर्वा, सिंदूर और मोदक या मोतीचूर के लड्डू चढ़ाकर पूजा और आरती कर सकते हैं। Aaj Ka Panchang 20 May 2026  पंचांग के मुख्य समय की बात करें तो चतुर्थी तिथि सुबह 11:06 बजे तक रहेगी जिसके बाद पंचमी लग जाएगी, आर्द्रा नक्षत्र सुबह 06:11 बजे तक और फिर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, जबकि सूर्योदय सुबह 05:28 बजे और सूर्यास्त शाम 07:08 बजे होगा।

Rahukaal Time 20 May शुभ समय और राहुकाल का समय

आज के दिन विशेष रूप से चंद्र दर्शन वर्जित माना गया है क्योंकि आज चंद्रमा देखने से व्यक्ति पर झूठा कलंक लगने का दोष आता है। शुभ समय की बात करें तो अमृत-सर्वोत्तम चौघड़िया सुबह 07:10 बजे से 08:53 बजे तक और शुभ-उत्तम चौघड़िया सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा, वहीं राहुकाल दोपहर 12:18 बजे से 02:00 बजे तक रहेगा जिसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं। बुधवार होने के कारण आज हरे रंग के कपड़े पहनना और गाय को हरा चारा, हरी मूंग, हरे फल, कांसा या गणेश चालीसा दान करना बेहद शुभ माना गया है, क्योंकि इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।

इन्हें भी पढ़ें :