West Bengal OBC Reservation: इन लोगों को अब नहीं मिलेगा OBC आरक्षण! कई मुस्लिम जातियां भी लिस्ट से बाहर, भाजपा सरकार ने पलटा पुराना फैसला
OBC Muslim Reservation in West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने 66 समुदायों को OBC सूची में शामिल कर 7% आरक्षण और आयु सीमा में राहत दी।
West Bengal New OBC Reservation List || IMAGE- ANI News File
- पश्चिम बंगाल सरकार ने 66 समुदायों को नई OBC सूची में शामिल किया।
- सरकारी भर्ती में उम्मीदवारों को अधिकतम 5 साल की अतिरिक्त आयु छूट मिली।
- सीएम सुवेन्दु अधिकारी ले रहें कई बड़े फैसले
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने मंगलवार को 66 समुदायों को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सूची में शामिल करने की अधिसूचना जारी की। (West Bengal New OBC Reservation List) इनमें कई मुस्लिम समुदाय भी शामिल हैं। अब इन समुदायों को सरकारी नौकरियों और सेवाओं में 7 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। बता दें कि, सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य की पुरानी OBC सूची को रद्द कर दिया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
तुरंत बंद नहीं होगा आरक्षण का लाभ
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना कलकत्ता हाई कोर्ट के 20 मई 2024 के आदेश के बाद लाई गई है। हाई कोर्ट ने 2010 और 2012 की उन अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया था, जिनके जरिए 66 जातियों को OBC सूची में शामिल किया गया था।
हालांकि अदालत ने यह भी कहा था कि जिन समुदायों को पहले से आरक्षण मिल रहा है, उनका लाभ तुरंत बंद नहीं किया जाए। (West Bengal New OBC Reservation List) इसी आधार पर राज्य सरकार ने 66 समुदायों के लिए 7 प्रतिशत आरक्षण जारी रखने का फैसला लिया है।
सूची में कपाली, बैश्य कपाली, कुर्मी, सूत्रधार, कर्मकार, कुंभकार, स्वर्णकार, तेली, नाई, यादव, गोप, अहीर, मोइरा, मालाकार समेत कई समुदाय शामिल हैं। इसके अलावा कुछ मुस्लिम समुदायों को भी सूची में जगह दी गई है। इनमें हज्जाम मुस्लिम, चौदुली मुस्लिम, पहाड़िया मुस्लिम और जुलाहा (अंसारी-मोमिन) समुदाय शामिल हैं।
उम्मीदवारों को 5 साल की अतिरिक्त छूट
वहीं राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा भी बढ़ा दी है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों को 5 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी। (West Bengal New OBC Reservation List) नई व्यवस्था के तहत पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की ग्रुप A नौकरियों के लिए अधिकतम आयु 41 वर्ष, ग्रुप B के लिए 44 वर्ष और ग्रुप C व D के लिए 45 वर्ष कर दी गई है।
इसके अलावा राज्य के सरकारी संस्थानों, कंपनियों और स्थानीय निकायों की नौकरियों के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। यह नई व्यवस्था 11 मई से लागू हो चुकी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
🚨 West Bengal Govt Issues Fresh OBC Reservation Notification
The West Bengal Backward Classes Welfare Department has officially published the updated list of 66 OBC classes eligible for 7% reservation in state government jobs and services.
📌 Notification issued on: May 18,… pic.twitter.com/hDVbQroHpv
— Bengal Leap (@BengalLeap) May 19, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गैंगस्टर’ कानून के तहत मुकदमा दर्ज
जारी रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीटों पर नहीं जीत पर होगा फोकस : अखिलेश
सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वजह से बढ़ रही है इस्पात, लौह अयस्क की मांग : प्रमोद सावंत
उप्र : शराब पीने के बाद कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में युवक की मौत
झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़

Facebook


