Aaj Ka Rashifal 08 April 2026 | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Aaj Ka Rashifal 08 April 2026 हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।
Aaj Ka Rashifal वैदिक पंचांग अनुसार, आज वैशाख कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि शाम को 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचऱण करेंगे। वहीं उसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका असर कई राशियों के जीवन में पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध का राशि परिवर्तन किन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-
मेष राशि: आज चंद्रमा के गोचर से आपकी किस्मत का ताला खुलने वाला है। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही आपकी करियर में बदलाव आ सकती है। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृषभ राशि: चंद्रमा के गोचर से आपके जीवन में बदला आ सकता है। अचानक धन लाभ या हानि दोनों की स्थिति बन सकती है। पुराने मामलों का समाधान निकल सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकती है।
मिथुन राशि: चंद्रमा का गोचर इन जातकों के लिए काफी फायदेमंद होगा। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील आगे बढ़ सकती है। साथ ही बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ हो सकता है।
कर्क राशि: चंद्रमा के गोचर से कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है। साथ ही ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप अपनी मेहनत से पहचान बना पाएंगे। प्रतियोगिता में जीत मिलने के संकेत हैं।