Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: आज चंद्रमा करेंगे कन्या राशि में गोचर, बदलेगी इन जातकों की किस्मत, मिलेगा बंपर लाभ, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: आज चंद्रमा करेंगे कन्या राशि में गोचर, बदलेगी इन जातकों की किस्मत, मिलेगा बंपर लाभ, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: आज चंद्रमा करेंगे कन्या राशि में गोचर, बदलेगी इन जातकों की किस्मत, मिलेगा बंपर लाभ, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 31 March 2026/ image source: IBC24

Modified Date: March 31, 2026 / 06:22 am IST
Published Date: March 31, 2026 6:22 am IST

नई दिल्ली: Aaj Ka Rashifal 31 March 2026 ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर दिन हमारे जीवन में बदलाव देखने को मिलता है। वहीं एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है। आज चंद्रदेव आज सुबह छठे भाव में सिंह राशि में रहेंगे और देर रात सातवें भाव में कन्या राशि में गोचर करेंगे। जिसका असर कई लोगों के जीवन में पड़ेगा। आज रात कन्या राशि में चंद्रदेव का आना रिश्तों को साफ और स्पष्ट करने के लिए बेहतरीन है। आइए जानते हैं कन्या राशि में गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

Aaj Ka Rashifal 31 March 2026 मेष राशि: चंद्रमा के गोचर से इन जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

वृषभ राशि: आज आपके प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। आज आपका आर्थिक फोकस सर्विस-आधारित इनकम से हटकर पार्टनरशिप लाभ पर आ जाएगा।

मिथुन राशि: आज आपके पारिवारिक जीवन में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। साथ ही मानसिक तनाव भी हो सकता है। वाहन या संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।

कर्क राशि: आज आपको अपने परिवार का साथ मिलेगा। आप आज विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। किसी भी काम के लिए जल्दबाजी न करें। साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि: चंद्रमा का गोचर आर्थिक मामलों में हलचल ला सकता है। आज आपको अचानक धन का लाभ हो सकता है, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। साथ ही आपको वाद विवाद से भी बचना होगा।

कन्या राशि: आज आपको कोई भी काम में सफलता मिल सकती है। मानसिक चंचलता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही आपको अचानक धन का भी लाभ हो सकता है।

तुला राशि: विदेश या यात्रा से जुड़े योग बन सकते हैं। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान-योग करें।

वृश्चिक राशि: एकादश भाव में चंद्रमा का गोचर आय में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको अपने मित्रों का साथ मिलेगा। अगर आप किसी भी नए काम के बारे में सोच रहें हैं तो ये आपके लिए अच्छा समय होगा।

धनु राशि: दशम भाव में चंद्रमा का गोचर करियर में उन्नति के संकेत दे रहा है। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है।

मकर राशि: नवम भाव में चंद्रमा का गोचर भाग्य का साथ दिलाएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बनेंगे, जो शुभ साबित होंगे।

कुंभ राशि: अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर अचानक उतार-चढ़ाव ला सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

मीन राशि: सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर दांपत्य जीवन में सुधार लाएगा। साझेदारी में लाभ मिलेगा, लेकिन गलतफहमियों से बचना जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।