Home » Religion » Diwali 2025 Date: There will be no more confusion regarding Diwali 2025; auspicious Mahalaxmi puja will be held on this day. Learn the full details
Diwali 2025 Date: अब नहीं रहेगी दिवाली 2025 को लेकर कोई दुविधा, इस दिन होगा शुभ महालक्ष्मी पूजन, जानें पूरा विवरण
Ads
शास्त्रों के मुताबिक लक्ष्मी पूजन कार्तिक अमावस्या की रात में होना चाहिए। पंचांग के मुताबिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर शाम 5:54 बजे तक रहेगी। ऐसे में लक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर की रात को करना ज्यादा उचित माना गया है।
Diwali 2025 Date: इस साल दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के बीच काफी असमंजस बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि कार्तिक अमावस्या तिथि का दो दिन 20 और 21 अक्टूबर 2025 तक रहना। दिवाली अमावस्या के दिन ही मनाई जाती हगै, इसलिए यह संशय की स्थिति बनीह हुई है कि लक्ष्मी पूजन किस दिन किया जाए।। लेकिन अब देशभर के ज्योतिषाचार्यों ने इस उलझन को दूर कर दिया है।
20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक दिवाली उसी दिन मनाई जाती है, जिस दिन प्रदोषकाल से लेकर रात तक अमावस्या तिथि हो। इस बार ऐसा योग 20 अक्टूबर 2025 को बन रहा है। इसलिए दिवाली का पर्व इसी दिन यानी 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। वहीं, 21 अक्टूबर की सुबह अमावस्या तिथि होने के कारण कार्तिक अमावस्या स्नान इसी दिन किया जाएगा। इसके अलावा जो लोग अपने ऑफिस या कार्यस्थल पर पूजा करते हैं, वे 21 अक्टूबर की सुबह वहां लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं।
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त: शाम 07:08 बजे से 08:18 बजे तक।
प्रदोष काल: शाम 05:46 बजे से 08:18 बजे तक।
वृषभ लग्न काल: शाम 07:08 बजे से 09:03 बजे तक।
इन समयों में लक्ष्मी पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
निशीथ काल में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व
अगर कोई भक्त निशीथ काल में पूजा करना चाहता है, तो उसके लिए भी शुभ समय है:
निशीथ काल पूजन मुहूर्त: रात 11:41 बजे से 12:31 बजे तक।
सिंह लग्न: देर रात 01:38 बजे से 03:56 बजे तक।
यह समय विशेष रूप से तांत्रिक पूजन या गुप्त लक्ष्मी साधना के लिए उपयुक्त माना जाता है।
शुभ चौघड़िया मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन के लिए और भी विकल्प
पूरे दिन में कई शुभ चौघड़िया मुहूर्त भी हैं, जिनमें पूजा करना लाभदायक रहेगा:
अपराह्न (चर, लाभ, अमृत): दोपहर 03:44 PM से 05:46 PM
सायंकाल (चर): 05:46 PM से 07:21 PM
रात्रि मुहूर्त (लाभ): 10:31 PM से 12:06 AM (21 अक्टूबर 2025)
उषाकाल (शुभ, अमृत, चर): 01:41 AM से 06:26 AM (21 अक्टूबर 2025)