Pakistan Airbase Strike News/Image Source: ANI
Pakistan Airbase Strike News: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर पिछले चार दिनों से हवाई हमले और गोलीबारी जारी है। दोनों देशों के बीच हालात जंग जैसे बनते जा रहे हैं। तालिबान सरकार का दावा है कि उसने पाकिस्तान के बेहद संवेदनशील नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया है। यह एयरबेस रावलपिंडी में स्थित है और पाकिस्तान की वायुसेना के प्रमुख ठिकानों में गिना जाता है।
Nur Khan Airbase Attack News: तालिबान के एक मंत्री ने यह भी दावा किया कि उनके लड़ाके डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। तालिबान के अनुसार क्वेटा (बलूचिस्तान) में 12वीं कोर के मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद क्षेत्र के एक सैन्य कैंप पर भी हमले किए गए हैं। तालिबान का कहना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा काबुल, बगराम और अन्य सीमावर्ती इलाकों में किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई।
Pakistan Airbase Strike News: दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि अब तक 400 से अधिक अफगान लड़ाके मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। पाकिस्तान के उप गृह मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के ठिकानों पर कार्रवाई में कम से कम 70 लड़ाके मारे गए थे। बाद में पाकिस्तानी अखबार Dawn ने यह संख्या 80 तक पहुंचने का दावा किया।
Pakistan Afghanistan War: दोनों देशों के बीच मौजूदा संघर्ष की शुरुआत 22 फरवरी को हुई, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में एयरस्ट्राइक की थी। इसके जवाब में 27 फरवरी को अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की। अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान पर देश की संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए “सही समय पर कड़ा जवाब” देने की चेतावनी दी थी। पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को न करने दे। इस्लामाबाद का आरोप है कि टीटीपी अफगानिस्तान की सरजमीं से संचालित हो रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है।