Hindu Nav Varsh 2026 Niyam: हिंदू नववर्ष के पहले दिन भूलकर भी ना करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज! घट सकती है सुख-समृद्धि
Hindu Nav Varsh: पौराणिक मान्यता के अनुसार नववर्ष का पहला दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन व्यक्ति के कर्म और सोच पूरे साल की दिशा तय करते हैं। इसलिए ध्यान और योग करना शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ कामों को करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि कम हो सकती है।
(Hindu Nav Varsh 2026 Niyam/ Image Credit: Meta AI)
- नववर्ष के पहले दिन नकारात्मक भाव और गुस्सा न करें।
- किसी को अशुभ गिफ्ट या धारदार वस्तु न दें।
- मादक पदार्थ और तामसिक चीजों का सेवन न करें।
Hindu Nav Varsh 2026 Niyam: सनातन धर्म में हिंदू नववर्ष बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस साल यह नववर्ष गुरुवार से शुरू हो रहा है। इसे विक्रम संवत 2083 और रौद्र संवत्सर कहा जा रहा है। नववर्ष नई शुरूआत, समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है।
पहले दिन ध्यान और सोच का महत्व
नववर्ष के पहले दिन इंसान के कर्म और विचार पूरे साल की दिशा तय करते हैं। इसलिए इस दिन ध्यान, योग और सकारात्मक सोच का अभ्यास करना शुभ माना जाता है। जो भी भाव इस दिन उत्पन्न होते हैं, वह पूरे साल का प्रभाव डालते हैं। वहीं, नववर्ष के पहले दिन कुछ कार्यों को करने से मना किया जाता है। मान्यता है कि नववर्ष के पहले दिन अगर ये काम करते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
नकारात्मक बातें न करें
नववर्ष के दिन किसी भी प्रकार की नकारात्मकता, गुस्सा, रोना-धोना या शिकायत से दूर रहना चाहिए। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन की नकारात्मक भावनाएं पूरे साल पर असर डाल सकती हैं। इसलिए पहले दिन सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना बेहद जरूरी है।
अशुभ चीजें और अपशब्द से बचें
इस दिन किसी प्रकार का अशुभ गिफ्ट, धारदार हथियार या शोक का प्रतीक रखने वाली वस्तुएं खरीदने या देने से बचें। साथ ही किसी का अपमान या अपशब्द का प्रयोग न करें। यह पूरे साल की शांति और सुख-समृद्धि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
क्रोध और तामसिक चीजों से दूर रहें
नववर्ष के पहले दिन क्रोध नहीं करना चाहिए। इस दिन शराब, नशे या अन्य तामसिक चीजों का सेवन करने से भी बचें। साथ ही पर्स, तिजोरी या लॉकर को खाली न करें, क्योंकि ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। सकारात्मक और शांतिपूर्ण दिन की शुरुआत पूरे साल के लिए शुभ मानी जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Chaitra Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को अर्पित करें ये चीजें, माता की कृपा से बदल जाएगी आपकी किस्मत!
- Navratri Special Trains For Dongargarh: नवरात्रि में आसान होगा मां के दरबार तक का सफर, CG के इस प्रसिद्ध धाम के लिए चलेंगी 10 ट्रेनें, रेलवे ने किया ऐलान
- Hindu New Year Wishes: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राहुल-प्रियंका गांधी ने देशवासियों को दी हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्री की बधाई, ‘एक्स’ पर लिखा सन्देश

Facebook


