Hindu New Year Wishes: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राहुल-प्रियंका गांधी ने देशवासियों को दी हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्री की बधाई, ‘एक्स’ पर लिखा सन्देश

Hindu New Year Politicians Wishes: देशभर में हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि पर मोदी, मुर्मू, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी शुभकामनाएं और संदेश साझा किया।

Hindu New Year Wishes: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राहुल-प्रियंका गांधी ने देशवासियों को दी हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्री की बधाई, ‘एक्स’ पर लिखा सन्देश

Hindu New Year Politicians Wishes || Image- ANI News File

Modified Date: March 19, 2026 / 11:48 am IST
Published Date: March 19, 2026 11:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • नेताओं ने दी हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
  • नवरात्रि पर मां दुर्गा का आशीर्वाद संदेश
  • विविधता और संस्कृति का प्रतीक पर्व

नई दिल्ली: देशभर में आज हिंदू नववर्ष और वसंत ऋतु के आगमन से जुड़े कई त्योहार गुड़ी पड़वा, उगादी, चैत्र नवरात्रि, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेइराओबा धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। (Hindu New Year Politicians Wishes) इस मौके पर देश के दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सभी देशवासियों को इन त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये पावन अवसर लोगों के जीवन में खुशियां, समृद्धि और नए आरंभ लेकर आएं।

प्रियंका गांधी का संदेश

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये त्योहार भारत की सांस्कृतिक विविधता और जीवंतता का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर माता दुर्गा से सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को इन त्योहारों की बधाई दी। (Hindu New Year Politicians Wishes) उन्होंने कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और विविधता के प्रतीक हैं और लोगों के जीवन में नई आशाएं और समृद्धि लाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी और चेती चांद के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने देवी शैलपुत्री की पूजा का उल्लेख करते हुए कामना की कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी के जीवन में अनुशासन, शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाए।

इन्हें भी पढ़ें:-

पाकिस्तान के गिरोह से जुड़े दो लोग अहम स्थानों, धार्मिक स्थलों की जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार

जोस बटलर को उम्मीद, कुछ दिन के आराम से आईपीएल में मदद मिलेगी

बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा,मूल्य दायरा 201-212 रुपये प्रति शेयर

यह भी देखें:-

पाकिस्तान: कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान से कम से कम 19 लोगों की मौत

अतनु चक्रवर्ती ने नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

फडणवीस ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं, महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown