July Vrat or Tyohar List 2025: साल 2025 के जुलाई महीने की शुरुआत हो गई है। बता दें कि, हर महीने कई तीज-त्योहार पड़ते हैं। सभी का अपना अलग-अलग महत्व होता है। खास बात ये है कि इसी महीने भोलेनाथ को समर्पित सावन मास की भी शुरुआत हो रही है। साथ ही गुप्त नवरात्रि का समापन भी होगा। इसके अलावा मंगला गौरी व्रत, गुरु पूर्णिमा, नाग पंचमी, दो बड़ी एकादशी जैसे कई प्रमुख त्योहार व व्रत किए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इस महीने पड़ने वाले प्रमुख तीज-त्योहारो और व्रतों के बारे में..