(Kharmas March 2026 Date/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Kharmas March 2026 Date सनातन धर्म में खरमास का बहुत महत्व है। यह एक महीने की अशुभ अवधि मानी जाती है, जिसके दौरान शादी, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण और मुंडन जैसे शुभ कार्यों की मनाही रहती है। खरमास साल में दो बार आता है, जब सूर्य देव धनु और मीन राशि में प्रवेश करता है। इस साल मार्च में खरमास 15 मार्च से शुरू हो रहा है, जब सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिष गणना के अनुसार, 15 मार्च को सूर्य देव 01 बजकर 08 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जैसे ही सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, खरमास की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन मीन संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद, 14 अप्रैल को खरमास का समापन होगा। इस अवधि के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई या कोई नया बिजनेस शुरू नहीं किया जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो उनकी ऊर्जा और गति मंद हो जाती है। इससे सूर्य की शुभता में कमी आ जाती है। इन दोनों राशियों का स्वामित्व गुरु बृहस्पति के पास होता है और जब सूर्य इन राशियों में प्रवेश करते हैं, तो गुरु का प्रभाव भी कमजोर पड़ जाता है। इस स्थिति में शुभ कार्यों के लिए सूर्य और गुरु का शुभ होना जरूरी होता है, जिससे इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।
खरमास के दौरान न तो कोई नया बिजनेस शुरू किया जाता है और न ही कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सलाह दी जाती है। इस समय का उपयोग धर्म, ध्यान, पूजा और अन्य शुभ कार्यों के लिए किया जाता है। इस दौरान लोगों को घर में शांति और समृद्धि के लिए ध्यान और पूजा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है।