26 अप्रैल को मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती, जानिए ये खास बातें

26 अप्रैल को मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती, जानिए ये खास बातें

26 अप्रैल को मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती, जानिए ये खास बातें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: April 21, 2020 1:23 pm IST

धर्म। अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इस दिन को देशभर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान परशुराम विष्णुजी के छठे अवतार है। भगवान शिव के परमभक्त परशुराम को न्याय के देवता का अधिकार दिया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम कलयुग के समय में आज भी पृथ्वी में मौजूद है।

Read More News:  कोरोना संक्रमण से निपटने क्या है राज्य सरकार की रणनीति, जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब, NSA आरोपी के फरार होने पर जताई नाराजगी
इस साल 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती दोनों मनाई जाएगी। भगवान परशुराम ने अपने काल में सतयुग और त्रेतायुग दोनों को देखा है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान परशुराम के पिता का नाम मुनि जमदग्रि और माता का नाम रेणुका था।

Read More News: उत्‍तर कोरिया के तानाशाह ‘किम जोंग उन’ की हालत गंभीर, अंतिम बार 11 अप्रैल को देखा गया

एक बार अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए उन्होंने अपनी माता की हत्या कर दी। इस कारण इनपर मातृ हत्या का पाप लगा था जिसका पश्चताप करने के लिए उन्होंने भगवान शिव की आराधना की थी। इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने परशु नाम का एक अस्त्र दिया था जिस कारण से इनका नाम परशुराम पड़ा।

Read More News:  लॉकडाउन में गाड़ी रुकवाने से अफसर नाराज, सरेआम चौकीदार से कराई उठक बैठक.. वीडियो वायरल


लेखक के बारे में