Mars Change Zodiac Sign: मंगल ने बदली अपनी चाल, बढ़ सकती है इन राशियों की परेशानियां, 42 दिनों तक रहना होगा बेहद सतर्क

Mars Change Zodiac Sign: मंगल ने बदली अपनी चाल, बढ़ सकती है इन राशियों की परेशानियां, 42 दिनों तक रहना होगा बेहद सतर्क

Mars Change Zodiac Sign: मंगल ने बदली अपनी चाल, बढ़ सकती है इन राशियों की परेशानियां, 42 दिनों तक रहना होगा बेहद सतर्क

Mars Change Zodiac Sign | Photo Credit: AI

Modified Date: June 22, 2026 / 06:24 am IST
Published Date: June 22, 2026 6:23 am IST

नई दिल्ली: Mars Change Zodiac Sign हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।

Mangal Gochar ka Prabhav रविवार 21 जून को मंगल अपनी राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर लिए हैं और 2 अगस्त 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। यानी इसका प्रभाव कुल 42 दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान कुछ लोगों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। वहीं कई राशियों को सतर्कता रहने जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशियों को रहना होगा सतर्क।

इन राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में समस्या आ सकती है। इस अवधि में अहंकार से दूर रहना और वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए हितकर होगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।

तुला राशि: मंगल के गोचर से इन राशियों के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन में भी संवेदनशीलता बनी रहेगी, इसलिए धैर्य से काम लेना ही समझदारी है।

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। आपके भीतर ईगो (अहंकार) की भावना आ सकती है, जो आपके बने-बनाए रिश्तों को प्रभावित कर सकती है। अपने बॉस या सीनियर के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नौकरी पर संकट आ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।