vishnu kripa
Rashi Parivartan of 5 planets in November सोमवार से नया महीना नवंबर शुरू होने जा रहा है। इस महीने में चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ऐसे में नवंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। नवंबर महीने में एक साथ 5 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 5 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 11 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। इसके बाद 13 नवंबर को मंगल वक्री अवस्था में मिथुन ले वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन यानी 13 नवंबर को बुध भी राशि परिवर्तन करेंगे और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। जिससे वृश्चिक राशि में बुधादित्य और लक्ष्म नारायण योग भी बनेगा।
Read More : Shweta Tiwari: Bodycon Dress में फ्लॉन्ट किया जीरो साइज फिगर
Rashi Parivartan of 5 planets in November इसके बाद महीने के अंत में 24 नवंबर को बृहस्पति ग्रह अपनी स्वराशि मीन में चाल बदलकर मार्गी हो जाएंगे। ग्रहों के इस गोचर से सिंह, कर्क, मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों को खूब लाभ होगा। उनकी किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे और खूब धन लाभ होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवंबर में कौन से ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं और इससे पांचों राशियों के जातकों को क्या लाभ होगा।
Read More : T20 World Cup: ‘नो-बॉल’ हो गयी अंतिम गेंद, अंपायर ने खिलाड़ियों को डगआउट से वापस बुलाया
मिथुनः ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का मिथुन राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे और सीनियर्स काम से खुश रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह राशि परिवर्तन सुखद समाचार लेकर आएगा। जो लोग नौकरी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें इस महीने सफलता मिल सकती है।
सिंहः सिंह राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल होगी। धन लाभ को योग बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों को भी ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से नवंबर में फायदा मिलेगा। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
कर्कः नवंबर कर्क राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उचित फल की प्राप्ति होगी। इश राशि के विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रह सकता है। आमदनी को नए स्रोत खुलेंगे।
Read More : फेसबुक पर शाहरूख से दोस्ती करना पड़ा भारी, अब खानी होगी जेल की हवा, जानें मामला
कन्याः इस राशि के जातकों को इस महीने खूब फायदा मिलने की उम्मीद है। किस्मत का साथ मिलने से हर काम बनने लगेंगे। नौकरी ढूंढ रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। नौकरी से जुड़े जो लोग मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने की सोच रहे हैं, उनका यह सपना पूरा हो सकता है। इस महीने हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे खूब धन लाभ होगा। कारोबारियों के लिए भी यह महीना खास रहने वाला है।
मकरः करियर के लिहाज से मकर राशि वालों के लिए यह महीना खूब फलदायी रहने वाला है। ग्रह गोचर से हर कार्य पूरे होंगे। आमदनी अधिक और खर्चा कम होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा और कारोबारी खूब लाभ कमाएंगे।