Shani Nakshatra Parivartan | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Shani Nakshatra Parivartan हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।
Shani Nakshatra Parivartan हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या पर शनि की चाल बदलने वाली है। आज शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में गोचर करने वाले हैं। शनि की चाल बदलना एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिससे कई राशियों के जीवन में बदलाव आने वाला है। शनि चाल बदलते ही चार राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकते हैं।
मिथुन राशि: शनि का यह पद नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों के जातकों को बड़ा लाभ होगा। आपको करियर में सफलता के नए रास्ते मिलेंगे। नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए अवसर भी मिल सकते हैं। धन की स्थिति में भी सुधार होगा।
सिंह राशि: इन राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने के संकेत है। यदि बीते दिनों में बॉस के साथ कोई खटपट हुई है तो वो भी समाप्त होने वाली है। साथ ही आपके रिश्तों में सुधार आएगी।
कन्या राशि: घर-परिवार में चल रही अनबन खत्म होगी। सरकारी काम में आने वाले अवरोध भी दूर होंगे। साथ ही आपको कोर्ट कचहरी के मामले में आपके पक्ष में बात रहेगी। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और खान-पान में सुधार आएगा।
मकर राशि: व्यापार वर्ग के जातकों को खूब मुनाफा होगा। आपके रूके हुए काम भी पूरे होंगे। साथ ही आप वाद विवाद से भी दूर रहेंगें। छोटी-छोटी बातों को मन पर नहीं लेंगे। यदि किसी व्यक्ति से आपकी रंजिश चल रही है तो उसे शांति और वार्ता के साथ हल करने का प्रयास रहेगा।