Shukra Gochar In Mesh 2026 | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Shukra Gochar In Mesh 2026 एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते है। जिसका असर कई जातकों के जीवन में पड़ता है। इस महीने 26 मार्च को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र 19 अप्रैल तक विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र का ये मेष गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा तो कुछ राशियों के लिए मुश्किलें भी ला सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष राशि में शुक्र के गोचर करने से किन राशियों को प्रॉफिट हो सकता है।
Shukra Gochar In Mesh 2026 मेष राशि: शुक्र का यह गोचर मेष के लिए बहुत अच्छा रहेगा। शादी की बातचीत के सफल होने की संभावना है। इस राशि के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। सुख-संपदा में वृद्धि होगी। सरकारी काम जो रुके हुए थे, वे पूरे हो सकते हैं और सरकारी टेंडर के लिए अप्लाई करने से फ़ायदा हो सकता है। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
धनु राशि: पढ़ाई और करियर में सफलता के लिए शुक्र गोचर बहुत अच्छा समय है। आपको अपनी किस्मत का सपोर्ट हासिल होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपकी लव लाइफ़ में तेज़ी आएगी और लव मैरिज के चांस मज़बूत हैं। बिजनेस में भी लाभ हो सकता है।
तुला राशि: मंगल की मेष राशि में धन के दाता शुक्र का गोचर होना तुला राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। आप सफलता का स्वाद चखेंगे। पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। फाइनेंशियल सिचूऐशन आपकी पहले से बेहतर रहेगी। पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। शादी तय हो सकती है। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।