Budh Gochar: अगले महीने चंद्रमा के नक्षत्र में राजकुमार बुध करेंगे गोचर, बदलेगी इन राशियों की किस्मत, व्यापार में होगा बड़ा लाभ

Ads

Budh Gochar: अगले महीने चंद्रमा के नक्षत्र में राजकुमार बुध करेंगे गोचर, बदलेगी इन राशियों की किस्मत, व्यापार में होगा बड़ा लाभ

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 06:30 AM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 06:30 AM IST

Budh Gochar | Photo Credit: IBC24

नई दिल्ली: Budh Gochar हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।

Budh Gochar ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का जल्द ही प्रवेश होने वाला है। 19 मई 2026 को मंगलवार के दिन दोपहर 02:37 बजे बुध का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होगा और इस नक्षत्र में 25 मई तक बुध का संचरण होगा। इस दौरान में 4 राशि के जातकों को व्यापार में लाभ से लेकर मानसिक शांति मिल सकती है। आइए जानते हैं किन राशि के लोगों को होगा लाभ।

मिथुन राशि: बुध के गोचर से इन राशियों के लोगों के सफलता के द्वार खुलेंगे। आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही आप धन संचय भी कर सकेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में हर बात आपके पक्ष में होगी।

कर्क राशि: चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का प्रवेश इन जातकों के लिए काफी फायदेमंद होगा। आपका रुका हुआ हर काम पूरा होगा। साथ ही आपको धन का भी लाभ होगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। पारिवारिक संबंधों में मिठास आ आएगी।

सिंह राशि: आपके जीवन में बुध का गोचर काफी बदलाव लेकर आया है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। हालांकि धन खर्च बढ़ सकता है। पुरानी योजना सफल हो सकती है। छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने के मौके मिल सकते हैं।

तुला राशि: बुध के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। धन और सुख में वृद्धि होगी। जातकों के बातचीत की क्षमता बढ़ेगी. मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। व्यापार संबंधी मामलों में जातक बड़े निर्णय ले पाएंगे। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग हैं।

इन्हें भी पढ़े:-