आज इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छी खबर, आए के खुलेंगे नए स्त्रोत, हो जाएंगे मालामाल!

आज इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छी खबर, आए के खुलेंगे नए स्त्रोत, हो जाएंगे मालामाल! Today these zodiac signs will get good news

आज इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छी खबर, आए के खुलेंगे नए स्त्रोत, हो जाएंगे मालामाल!

mahalabh yog

Modified Date: January 21, 2023 / 05:41 am IST
Published Date: January 21, 2023 5:41 am IST

नई दिल्ली। Today these zodiac signs will get good news ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि लोगों के जीवन में होने वाली अच्छाई और बुराई को बताती है। वहीं हर राशि का ग्रह स्वामी होता है। आज 21 जनवरी दिन शनिवार है। आज के दिन शनि देव और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। आज के दिन शनि देव और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि आज के दिन आपके कैसे होने वाला है।

मेष राशि : आज आपके जीवन में मानसिक शांति रहेगी और बातचीत में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। वहीं जीवनसाथ के स्वास्थ्य का विकार हो सकता है। माता के परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

Read More: IND vs NZ 2nd ODI in Raipur : शार्दुल या उमरान में से किसे मिलेगा मौका? बॉलिंग कोच ने किया खुलासा

Today these zodiac signs will get good news वृष राशि : कल आपको व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट संबंधित कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। धन का आगमन हो सकता है, मित्रों के द्वारा आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिससे लाभ कमा पाएंगे, आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

मिथुन राशि : परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धनलाभ होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। आत्मसंयत रहे। क्रोध से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा।

Read More: गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल… 

कर्क राशि : बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका रुका हुआ धन आपको मिलेगा। आपके जो कार्य काफी लंबे समय से रुके हुए थे, अभी पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। किसी अच्छे व्यक्ति की सहायता से आप की आर्थिक स्थिति में मजबूती बनेगी और आय के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि : आप दूसरे लोगों की भी सहायता के लिए आगे बढ़ चढ़कर कार्य करेंगे. जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया है, आपको सभाओं को संबोधित करने का भी मौका मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन आप कामयाबी हासिल करेंगे।

Read More: Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों पर प्रसन्न होंगे शनिदेव, सूर्य पुत्र की कृपा से घर में बरसेगा धन

कन्या राशि : परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के झगड़ें एवं विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेक‍िन नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

तुला राशि : पारिवारिक जीवन की बात करें तो कल का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। परिवार वाले सभी आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ करेंगे। कल आप परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिससे कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। जो लोग कुंवारे हैं, अभी उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।

Read More: कल होगा भारतीय चर्म, रतिज कुष्ट रोग संगठन के प्रांतीय शाखा का शपथ ग्रहण समारोह… 

वृश्चिक राशि : स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें।

धनु राशि : घर-पर‍िवार में कोई मांगल‍िक कार्यक्रम हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Read More: आरोप…दावा…तकरार…सजा बागेश्वर का दरबार! दरबार पर आस्था अखंड है तो फिर कथा में कैसा पाखंड है?

मकर राशि : परि‍वार के साथ क‍िसी यात्रा पर जाने के योग हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

कुंभ राशि : पिता का साथ मिलेगा। भाइयों के सहयोग से धनलाभ होगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। घर पर धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मीन राशि : आय में वृद्धि होगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।