Surya Grahan 2025: कब लगेगा साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण? यहां देखें क्या है इसकी तिथि

Ads

Surya Grahan 2025: कब लगेगा साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण? यहां देखें क्या है इसकी तिथि

  •  
  • Publish Date - July 4, 2025 / 07:20 PM IST,
    Updated On - July 4, 2025 / 07:20 PM IST

Surya Grahan/ Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • 21 सितंबर को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण।
  • भारत में नहीं देगा दिखाई।

नई दिल्ली। Surya Grahan 2025: साल 2025 में 29 मार्च को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। वहीं अब दूसरा सूर्य ग्रहण भी जल्द लगने वाला है।
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक देता है। तो चलिए जानते हैं की दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा।

ग्रहण का समय

बता दें कि, इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। जो की रात 11 बजे से शुरू होगा और 22 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। इस ग्रहण की अवधि करीब 4 घंटे 24 मिनट होगी।

किन देशों में देगा दिखाई

Surya Grahan 2025: यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी, समोआ, अटलांटिक महासागर आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारत में इस ग्रहण को नहीं देगा। क्योंकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।