MP Student Union Elections : 8 साल बाद प्रदेश में फिर गूंजेगा छात्रसंघ चुनाव का शोर! हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आया राज्य सरकार का जवाब, जानें कब होगी वोटिंग

Ads

मध्य प्रदेश में करीब 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने बताया कि सत्र 2026-27 में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। सरकार के जवाब के बाद अदालत ने याचिका का निराकरण कर दिया। सितंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं।

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 04:39 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 05:26 PM IST

जबलपुर: मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। जबलपुर हाईकोर्ट में दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब पेश कर स्पष्ट किया है कि प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे। राज्य सरकार के इस सकारात्मक जवाब के बाद हाईकोर्ट ने संबंधित याचिका का निराकरण कर दिया है।

2017 के बाद नहीं हुआ था छात्र संघ चुनाव

मध्य प्रदेश में साल 2017 के बाद से छात्र संघ चुनाव आयोजित नहीं कराए गए थे, जिसके कारण लंबे समय से छात्र राजनीति थमी हुई थी। इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव कराए जाने की मांग की गई थी।

सितंबर माह में छात्र संघ चुनाव कराया जाना प्रस्तावित

मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को सूचित किया कि सत्र 2026-27 के तहत सितंबर माह में छात्र संघ चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है। सरकार द्वारा चुनाव कराने की समय-सीमा और मंशा स्पष्ट किए जाने के बाद अदालत ने याचिका को निस्तारित कर दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group