Rewa Viral Video: जिले में खुलेआम बेची जा रही नशीली सिरप, धंधे में बच्चे और महिलाएं भी शामिल, वायरल हुआ वीडियो
Rewa Viral Video: जिले में खुलेआम बेची जा रही नशीली सिरप , धंधे में बच्चे और महिलाएं भी शामिल, वायरल हुआ वीडियो

Rewa Viral Video/ Image Credit: IBC24
- रीवा में नशीली सिरप खुलेआम बेची जा रही
- महिलाओं द्वारा धड़ल्ले से कोरेक्स बेची जा रही
- बिक्री का वीडियो आया सामने
रीवा। Rewa Viral Video: मध्यप्रदेश के रीवा में नशीली सिरप खुलेआम बेची जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी मोहल्ले का है। जहां कुछ महिलाओं द्वारा धड़ल्ले से कोरेक्स बेची जा रही है। पूरे मामले में रीवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने जांच के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो 3 दिन पुराना बताया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला एक नाबालिग बच्चे को लेकर किस तरह से नशीली सिरप कोरेक्स बेच रही हैं। वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी मोहल्ले का बताया जा रहा है।
वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने वीडियो सामने आने के बाद मामले को संज्ञान में लिया है और बच्चों से कोरेक्स बिकवाने वाली महिला और मेडिकल नशे के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, रीवा में नशीली सिरप के कारोबार की गूंज प्रदेश भर में है। जहां नशीली सिरप के कारोबार में रोकथाम लगाने को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से लेकर सांसद जनार्दन मिश्रा तक भरे मंच से पुलिस को निर्देश दे चुके हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इस कारोबार पर अब तक रोकथाम नहीं लग पाई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है।
Rewa Viral Video: सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि, कबाड़ी मोहल्ले के नशे के कारोबारियों को आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है। आए दिन वीडियो सामने आ रहे हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होना समझ से परे है। जबकि कबाड़ी मोहल्ला से सिविल लाइन थाना की दूरी महज 300 मीटर भी नहीं है। फिर भी इन कारोबारियों पर कार्यवाही न होना पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े होना लाजमी है।
लेखक के बारे में
Web Title: Intoxicating syrup being sold openly, children and women also involved in the business, video goes viral
रीवा
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm