BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dr BR Ambedkar Jayanti: भारत रत्न डॉ बाबा साहेब की जयंती पर मिली रिहाई.. इस जिले के जेल से बाहर आये एक महिला समेत 9 कैदी

Bharat Ratna Dr Bhim Rao Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती पर सागर जेल से महिला सहित 9 बंदी रिहा, विशेष माफी और सुधार नीति का अहम कदम

Bharat Ratna Dr Bhim Rao Ambedkar Jayanti

Bharat Ratna Dr Bhim Rao Ambedkar Jayanti

satya prakash
Published: 14 Apr 2026 | 1:50 pmModified: 14 Apr 2026 | 1:52 pm
HIGHLIGHTS
  1. अंबेडकर जयंती पर 9 बंदी रिहा
  2. महिला सहित कैदियों को मिली विशेष माफी
  3. दुष्कर्म और पॉक्सो दोषियों को नहीं छूट

सागर: आज देशभर में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ बीआर अम्बेडकर की जन्म जयन्ती धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। (Bharat Ratna Dr Bhim Rao Ambedkar Jayanti) इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने डॉ बाबा साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नव-भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

बाबा साहब के जयन्ती के इस विशेष अवसर पर देश के अलग अलग हिस्सों में उनके लिए श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही है। बाबा साहब की जन्मस्थली मऊ पहुंचे मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ आंबेडकर को न्याय, समानता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।

महिला समेत 9 बंदियों को मिली रिहाई

बात करें सागर जिले की तो डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जेल प्रशासन ने विशेष पहल करते हुए 9 बंदियों को रिहा किया है। इनमें 8 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। इन सभी बंदियों को पहले उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन शासन के नए नियमों के तहत उन्हें विशेष माफी प्रदान की गई। (Bharat Ratna Dr Bhim Rao Ambedkar Jayanti) हालांकि, गंभीर अपराधों जैसे दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े दोषियों को इस छूट का लाभ नहीं दिया गया।

प्रशासन के अनुसार, अब वर्ष में पांच बार इस तरह की रिहाई का प्रावधान किया गया है, जिससे सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाया जा सके। जेल में बंदियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि रिहाई के बाद वे समाज की मुख्यधारा में जुड़ सकें। रिहाई के दौरान जेल प्रशासन ने सभी बंदियों से अपील की कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर जीवन यापन करें।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

आज बाबा साहब की जयन्ती पर राष्ट्रपति ने बाबा साहब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने खास सन्देश जारी करते हुए कहा, भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता, महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें सादर नमन करती हूं। बाबासाहेब अंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, प्रखर चिंतक, न्यायविद और समतामूलक समाज व्यवस्था के सशक्त प्रवक्ता थे। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया और उनके हित में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को सुदृढ़ करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई। (Bharat Ratna Dr Bhim Rao Ambedkar Jayanti) बाबासाहेब ने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दी। उनका बहुआयामी योगदान भावी पीढ़ियों को देश की सेवा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

आइए, इस अवसर पर हम बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें और एक न्यायपूर्ण, समावेशी तथा प्रगतिशील भारत के निर्माण में योगदान दें।

छवि

पीएम मोदी ने कहा, 'राष्ट्र निर्माण में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक'

इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

जानें डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के बारें में

डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है, भारत के महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता और संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक भेदभाव और जातिगत अन्याय का सामना किया, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के अग्रणी विचारकों में स्थान बनाया।

डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समानता, स्वतंत्रता तथा न्याय के सिद्धांतों को मजबूती दी। वे दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। (Bharat Ratna Dr Bhim Rao Ambedkar Jayanti) उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा साधन माना और महिलाओं के अधिकारों तथा सामाजिक समरसता के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।

उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है। डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और एक समतामूलक, न्यायपूर्ण तथा प्रगतिशील भारत के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर हम एक बेहतर और समान समाज की स्थापना कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से भारत में 25 लाख लोगों के गरीबी की चपेट में आने का खतरा: रिपोर्ट

‘डॉक्टर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के लिए बजट जारी कर झूठा संदेश देना चाहती है भाजपा सरकार : अखिलेश

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई

चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा

विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सागर जेल से अंबेडकर जयंती पर कुल 9 बंदियों को विशेष माफी देकर रिहा किया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Nine Prisoners Including One Woman Released in Sagar on Dr BR Ambedkar Jayanti Under Special Remission Policy

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm