BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Sarangarh Fraud Case: लोन लेकर दिए लाखों, अब फूटी कौड़ी नहीं! निवेश के नाम पर महाठग शिवा साहू ने ग्रामीणों से की 80 लाख की ठगी

लोन लेकर दिए लाखों, अब फूटी कौड़ी नहीं…Sarangarh Fraud Case: Took loan and paid lakhs, now there is no money left! In the name of investment

Sarangarh Fraud Case | Image Source | IBC24

Sarangarh Fraud Case | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 05 Jun 2025 | 10:08 pmModified: 05 Jun 2025 | 10:08 pm
HIGHLIGHTS
  1. महाठग शिवा साहू के खिलाफ फिर फूटा गांववालों का गुस्सा,
  2. 80 लाख की ठगी की शिकायत लेकर SP दफ्तर पहुंचे लोग
  3. करीब 15 से 20 ग्रामीणों ने अलग-अलग लिखित शिकायतें सौंपा,

सारंगढ़: Sarangarh Fraud Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रायकोना गांव में एक बार फिर से महाठग के नाम से कुख्यात शिवा साहू के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। गांव के ही दर्जनों निवेशक गुरुवार को कोरबा एसपी कार्यालय पहुंचे और एक स्वर में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिवा साहू ने निवेश के नाम पर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए और अब पैसे लौटाने से साफ इनकार कर रहा है।

Read More : Rewa Crime News: जजों की पॉश कॉलोनी में बड़ी सेंध! एक रात में 5 घरों में चोरी, उड़ाए 50 लाख के गहने-नकदी

Sarangarh Fraud Case: रायकोना गांव के करीब 15 से 20 ग्रामीणों ने अलग-अलग लिखित शिकायतें देकर बताया कि उन्होंने शिवा साहू को 2 लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक निवेश के नाम पर दिए थे। ठगी की कुल राशि लगभग 80 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। किसी ने जमीन बेचकर तो किसी ने लोन लेकर पैसे लगाए थे लेकिन आज तक किसी को एक रुपया भी वापस नहीं मिला।

Read More : Gwalior Corona Case: अस्पताल में कोरोना की दस्तक! मेडिकल कॉलेज में दो जूनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Sarangarh Fraud Case: पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि वे अब कर्ज के बोझ तले दब चुके हैं। लोन की किस्तें नहीं चुका पाने की वजह से फाइनेंस कंपनियों और बैंक एजेंटों का घर आना-जाना लगा रहता है। कई परिवार आर्थिक तंगी की वजह से दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज हो गए हैं। पीड़ितों की आंखों में आंसू और चेहरे पर दर्द साफ झलकता है।

Read More : Missing Girls Guna: आइसक्रीम लेने निकलीं और हो गईं गायब! तीन बहनों की चौंकाने वाला सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Sarangarh Fraud Case: बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले गांव में ग्रामीणों और शिवा साहू के बीच बैठक भी हुई थी जिसमें शिवा ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसका खाता होल्ड हो गया है। उसने ग्रामीणों से कहा कि वे कलेक्टर और एसपी को लिखित में दें कि शिवा ने पैसे लौटा दिए हैं ताकि उसका खाता दोबारा चालू हो सके तब जाकर वह सबका पैसा लौटाएगा। इस अजीबोगरीब मांग से ग्रामीण और ज्यादा भड़क गए।

Read More : Gwalior News: धूमेश्वर धाम में नहाने गया युवक कुंड में डूबा, 6 दोस्तों के सामने गायब, अब सुबह चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

Sarangarh Fraud Case: गौरतलब है कि इससे पहले भी शिवा साहू के खिलाफ इसी तरह की शिकायतें की जा चुकी हैं, जिसके चलते उसे कुछ महीने जेल में रहना पड़ा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। ग्रामीणों को शुरू में विश्वास था कि वह पैसे लौटा देगा लेकिन समय बीतने के साथ लोगों का भरोसा टूटता गया और अब वे प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने को मजबूर हैं।

Read More : Shahdol News MP: कुएं में गिरा युवक 48 घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा, मजदूरों ने सुनी चीख और कर दिया चमत्कार

Sarangarh Fraud Case: ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में दिए ज्ञापन में शासन-प्रशासन से मांग की है कि शिवा साहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और ठगे गए सभी पीड़ितों का पैसा उन्हें वापस दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने कोर्ट में चल रहे मामले में तेजी लाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शिवा साहू एक कथित ठग है जिसने छत्तीसगढ़ के रायकोना गांव के लोगों से निवेश के नाम पर लाखों रुपये वसूले। शुरुआत में लोगों ने जमीन बेचकर, लोन लेकर पैसे निवेश किए, लेकिन बाद में पैसे वापस नहीं मिलने पर यह मामला सामने आया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Sarangarh Fraud Case: Took loan and paid lakhs, now there is no money left

शहर की खबरें

सारंगढ़-बिलाईगढ़

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm