ग्वालियर: Gwalior News: धूमेश्वर धाम के कुंड में डूबने से एक युवक की खोज जारी है। जानकारी के अनुसार युवक और उसके 6 दोस्त धूमेश्वर धाम के पास सिंध नदी में बने कुंड में नहा रहे थे तभी युवक अचानक पानी में डूब गया।
Gwalior News: सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। साथ ही सुरक्षा दृष्टि से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। रेस्क्यू टीमों का कहना है कि अब सुबह के वक्त पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा ताकि युवक का सुराग मिल सके।

