BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#SarkarOnIBC24: कौन बनेगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री? चर्चा में ये चार नाम, जल्द लगेगी मुहर

Delhi New CM 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

Delhi New CM 2025/ Image Credit: IBC24

Delhi New CM 2025/ Image Credit: IBC24

karan nepali
Published: 08 Feb 2025 | 10:44 pmModified: 08 Feb 2025 | 10:44 pm
HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
  2. नतीजों के बाद ऐसे कई चेहरे उभरकर सामने आए हैं, जिन्हें दिल्ली में बीजेपी का भविष्य और CM पद का चेहरा माना जा रहा है।
  3. सीएम के लिए ये 4 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है

नई दिल्ली: Delhi New CM 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? बीजेपी ने दिल्ली का चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा था। बीजेपी की ये रणनीति काम कर गई। नतीजों के बाद ऐसे कई चेहरे उभरकर सामने आए हैं, जिन्हें दिल्ली में बीजेपी का भविष्य और CM पद का चेहरा माना जा रहा है।

दिल्ली का दिल बीजेपी ने जीत लिया है। इस जीत का जश्न बीजेपी कार्यकर्ता पूरे देश में मना रहे हैं, लेकिन इस जश्न के साथ-साथ हाईकमान के सामने सीएम फेस को लेकर टेंशन भी है। दरअसल बीजेपी को तलाश है ऐसे चेहरे की.. जो दिल्ली के लोगों के दिलों पर भी राज करे। पार्टी को मजबूती दे और केंद्र के साथ बेहतर तालमेल के साथ सरकार चला सके। दिल्ली के नए सीएम की रेस में यू तो कई नाम चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें: CG Ki Baat: शराब का श्राप.. CG से दिल्ली तक साफ, आरोप में कितना दम, जमकर हुई बहस 

सीएम के लिए ये नाम है सबसे ज्यादा चर्चा में

Delhi New CM 2025: लेकिन 4 नाम ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। ये नाम हैं प्रवेश वर्मा, वीरेंद्र सचदेवा, मनोज तिवारी और विजेंद्र गुप्ता इस रेस में प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा हैं। प्रवेश ने आप के सबसे बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट में हराया,वो दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और जाट समुदाय से आते हैं। प्रवेश अगर सीएम बने तो बीजेपी, यूपी, हरियाणा और राजस्थान तीनों राज्यों के जाटों को साध सकती है।

लिस्ट में दूसरा नाम वीरेंद्र सचदेवा का है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष के नेतृत्व में ही पार्टी ने सत्ता में वापसी की। संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ जीत के रणनीतिकार होने के नाते उनका दावा भी मजबूत माना जा रहा है। वहीं वीरेंद्र पंजाबी हैं और दिल्ली में पंजाबियों का बोलबाला है।

यह भी पढ़ें: Face To Face Madhya Pradesh: BJP धुआंधार.. विपक्ष का बंटाधार, एमपी तक गूंजी दिल्ली फतह की गूंज 

मनोज तिवारी और विजेंद्र गुप्ता का नाम भी लिस्ट में शामिल

Delhi New CM 2025: दिल्ली में सीएम की रेस में मनोज तिवारी भी हैं। भोजपुरी फिल्मों का स्टार होने के नाते वो पूर्वांचली समाज में खासी पकड़ रखते हैं। बीजेपी मनोज तिवारी को दिल्ली की कमान सौंप कर पूर्वांचल के लोगों के दिल में अपनी अलग जगह बना सकती है। उनके पक्ष में दिलचल्प बात ये है कि लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी ने मनोज तिवारी को छोड़ सबके टिकट काट दिए थे। विजेंद्र गुप्ता भी दिल्ली सीएम पद की रेस में बताए जा रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रोहिणी से उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई है। विजेंद्र विधानसभा में बीजेपी का पक्ष मुखर होकर रखने के लिए भी जाने जाते हैं।

दिल्ली के अगले सीएम के सवाल पर पार्टी नेता फिलहाल खुलकर कुछ नहीं बोल रहे। फैसला पीएम नेतृत्व पर छोड़ रहे हैं। बीजेपी की एक बड़ी खूबी है कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा किसी और को पता ही नहीं होता कि किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा। मोदी-शाह की जोड़ी अक्सर चर्चा में चल रहे नामों को दरकिनार कर एकदम नए चेहरे के सिर ताज पहनाकर अक्सर चौका चुकी है। यूपी में योगी आदित्यनाथ, एमपी में मोहन यादव, छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय और राजस्थान में भजनलाल के कमान सौपकर मोदी-शाह ऐसा प्रयोग कर चुके हैं, तो कोई आश्चर्य नहीं कि दिल्ली का अगला सीएम ऐसा चेहरा हो जिसकी अभी कहीं चर्चा ही नहीं हो रही है।

https://youtu.be/UTIVaAx2e7M?si=uRPz9t6FYb8ZpByb

[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Who will become the next Chief Minister of Delhi? These four names are in discussion, will be finalized soon

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm