(Free Rooftop Solar Scheme/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Free Rooftop Solar Scheme: दिल्ली में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने बड़ी राहत वाली योजना को मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार ने अपनी सोलर एनर्जी पॉलिसी में बदलाव करते हुए घरेलू परिवारों के लिए मुफ्त रूफटॉप सोलर सिस्टम (Free Rooftop Solar Scheme) लगाने का फैसला किया है। इस योजना का लक्ष्य मार्च 2027 तक राजधानी के करीब 2.30 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दी।
इस योजना का लाभ उन घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनकी हर महीने बिजली खपत 400 यूनिट तक है। पात्र परिवारों को अधिकतम 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम मुफ्त (Free Rooftop Solar Scheme) लगाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए घर की छत पर तकनीकी रूप से इंस्टॉलेशन संभव होना जरूरी है। सबसे बड़ी बात यह है कि सोलर सिस्टम लगाने के लिए उपभोक्ता को शुरुआती तौर पर अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करना होगा।
योजना के तहत एक सोलर सिस्टम के लिए करीब 1.56 लाख रुपये तक की फंडिंग उपलब्ध होगी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 78,000 रुपये की सब्सिडी और दिल्ली सरकार की तरफ से इतनी ही राशि की अतिरिक्त कैपिटल सब्सिडी शामिल होगी। इसके अलावा सिस्टम लगने के बाद पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी चयनित वेंडर्स की होगी। यानी उपभोक्ताओं को पांच साल तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए अलग से भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
इस योजना का लाभ लेने वाले परिवारों के लिए एक और राहत की बात है। सोलर पैनल लगने के बाद उनकी मौजूदा बिजली सब्सिडी खत्म नहीं होगी। यानी उपभोक्ता सोलर सिस्टम से बनने वाली बिजली का फायदा लेने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर ग्रिड से ली गई बिजली पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ भी जारी रख सकेंगे। इससे बिजली खर्च कम करने में अतिरिक्त मदद मिल सकती है।
मुफ्त रूफटॉप सोलर योजना (Free Rooftop Solar Scheme) के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार के ‘पीएम सूर्य घर’ पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। लॉगिन करने के बाद Rooftop Solar Application फॉर्म भरना होगा। आवेदन स्वीकृत होने पर पोर्टल और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर Feasibility Approval की जानकारी मिलेगी। इसके बाद पात्र उपभोक्ता वेंडर चुनकर सोलर सिस्टम लगवा सकेंगे।