PM Kisan 22nd Installment : अन्नदाताओं के लिए हैप्पी रहेगी इस बार की होली! इतने किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रुपए, जारी हुई लिस्ट

Ads

New Delhi : Uttar Pradesh के बाराबंकी जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त होली से पहले जारी होने की संभावना है। जिले के 3,93,019 पात्र किसानों को 2,000 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से मिलेगी।

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 09:52 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 09:54 PM IST

PM Kisan 22nd Installment / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • बाराबंकी के 3,93,019 किसानों को 22वीं किस्त का लाभ मिलने की संभावना।
  • सत्यापन के बाद अपात्र और डुप्लीकेट नाम सूची से हटाए गए।
  • मार्च के शुरुआती हफ्ते में 2,000 रुपये डीबीटी से खातों में आने की उम्मीद।

नई दिल्ली : PM Kisan 22nd Installment उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के किसानों के लिए इस बार की होली खुशियों के रंगों से सराबोर होने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, जिसके होली के त्यौहार से पहले आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। उपकृषि निदेशालय द्वारा पात्र किसानों का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है और लाभार्थियों की अंतिम सूची मुख्य निदेशालय को भेज दी गई है।

दो हज़ार रुपये अधिक मिलेगा लाभ

इस बार जिले के कुल 3,93,019 किसानों को योजना का लाभ मिलेगा, जो पिछली किस्त की तुलना में लगभग दो हजार अधिक हैं। हालांकि जिले में कुल 5,65,460 किसान पंजीकृत हैं, लेकिन गहन सत्यापन अभियान के दौरान अपात्रों, मृतकों और एक ही परिवार के दोहरे लाभार्थियों (पति-पत्नी या पिता-पुत्र) के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। खतौनी की त्रुटियों और डुप्लीकेट नामों की छंटनी के बाद केवल वास्तविक पात्र किसानों को ही डीबीटी के माध्यम से 2,000 रुपये की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

मार्च के शुरुआती हफ्ते में आएगा पैसा

अधिकारियों के अनुसार, बेनिफिशियरी लिस्ट को पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है। हालांकि सरकार की ओर से 22वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन विभागीय तैयारियों और होली के समय को देखते हुए यह माना जा रहा है कि मार्च के शुरुआती हफ्तों में पैसा खातों में पहुंच जाएगा। PM Kisan 22nd Installment  21वीं किस्त में जिले के 3.91 लाख किसानों को 78.28 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि इस बार किसानों की संख्या बढ़ने से यह आंकड़ा और अधिक होने की उम्मीद है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

22वीं किस्त कब तक आ सकती है?

आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन मार्च के शुरुआती सप्ताह में राशि आने की संभावना है।

कितने किसानों को लाभ मिलेगा?

बाराबंकी जिले के 3,93,019 पात्र किसानों को इस बार लाभ मिलने की उम्मीद है।

राशि कैसे मिलेगी?

2,000 रुपये की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।