PM Kisan 23rd Installment: 23वीं किस्त से पहले सरकार का बड़ा निर्देश, 30 जून तक पूरा करना होगा ये काम, वरना रुक सकता है पैसा!
PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना में पात्र किसानों को हर साल तीन बार 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं।
(PM Kisan 23rd Installment/ Image Credit: IBC24 News)
- PM किसान की 23वीं किस्त का इंतजार जारी है।
- किस्त जून–जुलाई 2026 में आने की संभावना है।
- 30 जून 2026 तक e-KYC करना जरूरी है।
नई दिल्ली: PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है जो तीन बराबर किस्तों में 2,000 रुपये के रूप में मिलती है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में 22वीं किस्त जारी की थी।
कब आ सकती है 23वीं किस्त
पिछले पैटर्न को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 23वीं किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन किसान इस राशि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम भेजी जाती है।
योजना का उद्देश्य
PM किसान योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिलती है। हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। जिससे उन्हें खेती और घरेलू जरूरतों में राहत मिलती है।
e-KYC क्यों है जरूरी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 23वीं किस्त पाने के लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अपना e-KYC पूरा नहीं किया है तो उन्हें अगली किस्त नहीं मिल पाएगी। इसके लिए अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि भुगतान में कोई बाधा न आए।
e-KYC करने के तरीके
किसान PM-Kisan पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए OTP आधारित e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा सामान्य सेवा केंद्र (CSC) और राज्य सेवा केंद्रों पर बायोमेट्रिक e-KYC की सुविधा भी उपलब्ध है। मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प भी दिया गया है। जिससे प्रक्रिया और ज्यादा आसान हो गई है।
स्टेटस चेक और प्रशासनिक निर्देश
किसान अपने लाभार्थी स्टेटस को PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर से चेक कर सकते हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से सभी किसानों को जागरूक करने और e-KYC पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने अपील की है कि सभी पात्र किसान समय पर प्रक्रिया पूरी करें ताकि उन्हें योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलते रहे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Realme 16T Launched: फोन नहीं पावर बैंक है ये!… 8000mAh की दमदार बैटरी और Sony का धांसू कैमरा वाला Realme का 5G फोन लॉन्च, टेक दुनिया में मचा तहलका!
- Abhijeet Dipke death Threat WhatsApp : “अमेरिका में भी मरवा सकते हैं…”कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को मिली जान से मारने की धमकी, वाट्सऐप चैट लीक होने से मचा हड़कंप
- Eid-ul-Adha Holiday Change: सरकार ने बकरीद की छुट्टी की ताऱीख में किया बदलाव, अब 28 मई को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, जानिए कहां-कहां लागू होगा आदेश

Facebook


