(PM Kisan Yojana, Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: PM Kisan Yojana: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पुष्टि की है कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी होगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे योग्य किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर करेंगे। योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी और हर पात्र किसान परिवार को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। अब तक, देशभर में 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को कुल 3.70 लाख करोड़ रुपये की राशि 20 किस्तों के माध्यम से वितरित की जा चुकी है।
सभी किसानों को पैसा मिलना जरूरी नहीं है। इन कारणों से कुछ किसानों की 21वीं किस्त रुक सकती है। इनमें जिन किसानों का e-KYC पूरा नहीं हुआ है। जिनका बैंक खाता और आधार कार्ड लिंक नहीं है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ किसानों को यह किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है। यदि आपने अब तक e-KYC नहीं कराया है, तो तुरंत इसे पूरा करना आवश्यक है।
पीएम-किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसान परिवारों को अपनी कृषि भूमि का विवरण सरकार के पोर्टल पर दर्ज करना होगा। अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है। सरकार नियमित रूप से पंचायत और गांव स्तर पर अभियान चलाती है, ताकि अधिक से अधिक जमीन मालिक किसान योजना की पात्रता प्राप्त कर सकें और उनका सत्यापन हो सके।
e-KYC (डिजिटल पहचान सत्यापन) योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे आप तीन तरीकों से पूरा कर सकते हैं: