BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाराष्ट्र में पंचगनी के पास ‘डांस बार’ पर छापा, 21 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र में पंचगनी के पास ‘डांस बार’ पर छापा, 21 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र में पंचगनी के पास ‘डांस बार’ पर छापा, 21 लोग गिरफ्तार
Bhasha
Published: 08 Jan 2025 | 6:51 pmModified: 08 Jan 2025 | 6:51 pm

सतारा (महाराष्ट्र), आठ जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल पंचगनी के निकट एक होटल में महिलाओं द्वारा अश्लील नृत्य किये जाने के मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सतारा जिले के भीलर स्थित होटल हीराबाग का मालिक भी आरोपियों में शामिल है। भारतीय न्याय संहिता, महाराष्ट्र होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील नृत्य निषेध तथा महिलाओं की गरिमा की रक्षा अधिनियम, 2016 के साथ-साथ महाराष्ट्र निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

सतारा पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि होटल में ‘बार डांसर’ के रूप में काम करने वाली महिलाओं की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को छापेमारी की गई। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘करीब 12 महिलाएं गायिकाओं और वेटर के रूप में, छोटे कपड़े पहनकर, करीब 20 ग्राहकों के सामने अश्लील नृत्य कर रही थीं।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 25 लाख रुपये से अधिक कीमत के संगीत उपकरण, मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई है। मामले में जांच की जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि इन महिलाओं को कहां से लाया गया था। उन्होंने कहा कि ‘काउंसलिंग’ के बाद महिलाओं को उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र में पंचगनी के पास ‘डांस बार’ पर छापा, 21 लोग गिरफ्तार

People also search for:Maharashtra Bar Dancer
शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm