शरद पवार का साथ छोड़कर जाने पर पछतावा हो रहा है : राकांपा नेता निंबालकर
शरद पवार का साथ छोड़कर जाने पर पछतावा हो रहा है : राकांपा नेता निंबालकर
सतारा, छह अक्टूबर (भाषा) अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के वरिष्ठ नेता रामराजे नाइक निंबालकर ने रविवार को कहा कि उन्हें शरद पवार का साथ छोड़ने पर पछतावा हो रहा है, लेकिन उन्होंने ऐसा अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए किया।
निंबालकर का यह बयान राज्य विधानसभा चुनावों से पहले शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) में उनकी वापसी की बढ़ती चर्चा के बीच आया है।
अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर फलटण में आयोजित एक कार्यक्रम में निंबालकर ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए शरद पवार से नाता तोड़कर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी के साथ जाने का फैसला किया।
राज्य विधान परिषद के पूर्व सभापति ने कहा, 'हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।'
जुलाई 2023 में अजित पवार कई अन्य विधायकों के साथ शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए, जिससे उनके चाचा शरद पवार द्वारा स्थापित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में विभाजन हो गया।
राकांपा (शरदचंद्र पवार) में शामिल होने की अटकलों का जिक्र करते हुए वरिष्ठ नेता ने कहा, 'मैं (शरद) पवार साहब का सामना कैसे कर सकता हूं, जिन्होंने मुझे 2009 में मंत्री बनाया था, जबकि मैं विधायक भी नहीं था? मुझे उनका साथ छोड़कर जाने पर पछतावा हो रहा है। मैंने अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया था। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।'
रामराजे नाइक निंबालकर ने कहा कि उन्होंने अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को सूचित कर दिया था कि वह हालिया लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा सांसद रंजीत निंबालकर के लिए प्रचार नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला करेंगे।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप
लेखक के बारे में
Web Title: शरद पवार का साथ छोड़कर जाने पर पछतावा हो रहा है : राकांपा नेता निंबालकर
SATARA
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm