Fake MP Police TI Inspector: फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार! ग्रामीणों को थाना प्रभारी बताकर कर रहा था वसूली, युवक की समझदारी से हुआ पर्दाफाश
फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार…Fake MP Police TI Inspector: Fake policeman arrested! He was extorting money from villagers by claiming to be
- मैहर के नकतरा गांव में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार,
- ग्रामीणों से कर रहा था वसूली,
- युवक की समझदारी से हुआ पर्दाफाश
सतना: Fake MP Police TI Inspector: मैहर के नकतरा गांव में शनिवार को एक फर्जी पुलिसकर्मी ग्रामीणों से वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलने वाला यह युवक खुद को कोतवाली मैहर में पदस्थ बता रहा था, लेकिन उसकी कहानी तब फेल हो गई जब एक जागरूक युवक ने उससे थाना प्रभारी का नाम पूछ लिया।
थाना प्रभारी का फर्जी नाम बताते ही हुआ खुलासा
Fake MP Police TI Inspector: ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी नकली पुलिसकर्मी बस्ती में आकर लोगों को शराबबाजी और अन्य अपराधों में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठ रहा था। उसी दौरान एक युवक को उस पर शक हुआ। युवक ने उससे पूछताछ शुरू की और जब उसने थाना प्रभारी का नाम “महेन्द्र सिंह सरजी” बताया, तो ग्रामीणों को यकीन हो गया कि मामला गड़बड़ है। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
वीडियो में खुद को बताया पुलिसकर्मी
Fake MP Police TI Inspector: इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुद को कोतवाली मैहर में तैनात पुलिसकर्मी बता रहा है। वीडियो में उसकी घबराहट और झूठ साफ नज़र आ रहा है। ग्रामीणों की समझदारी और सजगता के चलते एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ सका।
आरोपी निकला ट्रक ड्राइवर
Fake MP Police TI Inspector: पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सीताराम सिकरवार बताया। वह मूल रूप से आगरा का रहने वाला है और पहले ट्रक ड्राइवर का काम करता था। लेकिन कुछ समय से वह पुलिस की नकली वर्दी पहनकर अवैध वसूली के धंधे में उतर गया। पुलिस को शक है कि उसने इस तरह की वारदात पहले भी की होंगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मैहर के नकतरा गांव में एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहा था, जिसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Fake MP Police TI Inspector: Fake policeman arrested! He was extorting money
सतना
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am