Satna News: हामिद के मोबाइल में अश्लील वीडियो! पहचान छिपाकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर नाबालिग को ब्लैकमेल कर बनाता रहा हवस का शिकार
Satna News: हामिद के मोबाइल में अश्लील वीडियो! पहचान छिपाकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर नाबालिग को ब्लैकमेल कर बनाता रहा हवस का शिकार

Satna News
- सोशल मीडिया बना जाल
- फ्रेंडशिप के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म
- सतना में सनसनीखेज मामला
सतना: Satna News: सतना में सोशल मीडिया के ज़रिए नाबालिग लड़कियों को जाल में फँसाने के मामलों में एक और सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। रीवा ज़िले के गुढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी हामिद ख़ान ने इंस्टाग्राम पर पहचान बदलकर सतना की एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की। फिर उसे झाँसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए और उसके अश्लील वीडियो व फ़ोटो मोबाइल में कैद कर रखे। यही नहीं आरोपी पर लड़की को घर छोड़कर भगाने का भी आरोप लगा है।
पहचान छिपाकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर... (Satna crime news)
बताया गया है कि बीती रात लड़की अपने घर से निकलकर सतना बस स्टैंड पहुँची। वहाँ से हामिद उसे रेलवे स्टेशन ले गया। लेकिन तभी परिजनों को इसकी भनक लग गई और वे भी स्टेशन पहुँच गए। परिजनों ने लड़की और आरोपी दोनों को पकड़ लिया, लेकिन हामिद किसी तरह भागने में सफल हो गया। भागते समय उसका मोबाइल परिजनों के हाथ लग गया, जिसमें नाबालिग के साथ बनाए गए अश्लील वीडियो और फ़ोटो पाए जाने की बात सामने आई है। मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता से संपर्क कर पैसे के बदले मामला रफ़ा-दफ़ा करने की कोशिश की।
अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल (Hamid Khan arrest)
Satna News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को सतना बुलाने की योजना बनाई और जैसे ही हामिद कोलगवाँ थाना के सामने पहुँचा, उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना कोलगवाँ पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर ज़ीरो पर पॉक्सो एक्ट के तहत कायमी की और बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जाँच के बाद यह मामला रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र का पाया गया है, इसलिए केस डायरी वहीं स्थानांतरित की जाएगी। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और रामपुर बघेलान थाना पुलिस मामले की विस्तृत जाँच करेगी।
यह भी पढ़ें
- चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ऐसे अभ्यर्थियों को मिलेगी ज्वॉइनिंग, लगा था घोटाले का आरोप
- 15 दिन तक भूत-प्रेतों का लगता है मेला, मुक्ति पाने के लिए खींचे चले आते हैं.... रैय्यत बाबा के पेड़ पर अनोखा रीति-रिवाज
- इस गांव में नहीं है एक भी मुस्लिम परिवार, फिर भी 1100 जन्म प्रमाण-पत्र बनाए गए, अब पंचायत ने उठाया बड़ा ये कदम
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Satna News: Obscene video of a girl found in Hamid's mobile
सतना
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm

