Satna Viral Video: फिल्मी अंदाज में चलती बाइक में युवकों ने लहराया कट्टा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, पुलिस को खुलेआम दी चुनौती
Satna Viral Video: फिल्मी अंदाज में चलती बाइक में युवकों ने लहराया कट्टा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, पुलिस को खुलेआम दी चुनौती

Satna Viral Video | Image Source | IBC24
- सतना में कट्टा लहराते बाइक सवार,
- वायरल हुआ बदमशों का वीडियो,
- पुलिस को दी खुली चुनौती,
सतना: Satna Viral Video: सतना में कानून व्यवस्था को खुलेआम ठेंगा दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक एक बाइक पर सवार होकर हाथ में कट्टा लहराते हुए फिल्मी अंदाज में घूमते नजर आ रहे हैं। इनका अंदाज ऐसा है जैसे किसी फिल्मी सीन की शूटिंग चल रही हो, मगर यह हकीकत है और ये नवयुवक अपने आप को बड़ा अपराधी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
Satna Viral Video: यह वीडियो धनंजय सिंह नामक इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों युवक बाइक पर बैठे हैं और एक युवक हाथ में कट्टा लहराते हुए फिल्मी स्टाइल में कैमरे की ओर देखकर इशारे कर रहा है।जिस बाइक पर वे सवार हैं उसका रजिस्ट्रेशन नंबर सतना जिले का है जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह करतूत सतना के ही किसी इलाके में अंजाम दी गई है।
Read More : FIR Against Former BJP MLA: बीजेपी के पूर्व विधायक समेत 100 से ज्यादा लोगों पर FIR, पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह
Satna Viral Video: वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। इन युवकों के हाथ में अवैध हथियार (कट्टा) कहां से आया?क्या स्थानीय असामाजिक तत्वों के पास खुलेआम हथियार उपलब्ध हैं? और सबसे बड़ा सवाल क्या इन्हें कानून का कोई डर नहीं है?इस वीडियो को देख कर स्पष्ट होता है कि ये युवक न केवल पुलिस और प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं बल्कि इलाके में दहशत का माहौल बनाना चाहते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सतना वायरल वीडियो में दो युवक बाइक पर सवार होकर हाथ में कट्टा लहराते दिख रहे हैं। इनमें से एक की इंस्टाग्राम आईडी "धनंजय सिंह" से यह वीडियो पोस्ट किया गया है। पुलिस इनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Satna Viral Video: Young men waved guns in a filmy style while riding a bike
सतना
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm