Sehore News: कुबरेश्वर धाम भगदड़ में मां की दर्दनाक मौत! बर्बाद हो गया पूरा परिवार, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही बेटी
Sehore News: कुबरेश्वर धाम भगदड़ में मां की दर्दनाक मौत! बर्बाद हो गया पूरा परिवार, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही बेटी

Sehore News, Kubereswar Dham stampede, Kubereswar Dham incident, Sehore stampede news, Madhya Pradesh stampede, Kubereswar Dham tragedy, Sehore crowd disaster,Sehore incident, Sehore stampede, Kubereswar Dham stampede, Sehore tragic news, Sehore crowd disaster, Sehore woman death, Sehore justice demand,
- कुबरेश्वर धाम भगदड़ में मां की मौत,
- मां की मौत के डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिली मदद,
- बेटी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार,
सीहोर: Sehore News: भगदड़ में माँ को खोने के बाद अब बेटी न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। न्याय की गुहार लगाने के लिए यूपी के फिरोजाबाद से पीड़ित परिवार सीहोर पहुंचा। बता दें कि बीते अगस्त माह में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी जिनमें से एक फिरोजाबाद की महिला श्रद्धालु संगीता गुप्ता भी शामिल थीं। करीब डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को न तो कोई सहायता राशि मिली है और न ही घटना के लिए किसी की जवाबदेही तय की गई है। शुक्रवार को मृतका की बेटी मानसी गुप्ता अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
मानसी गुप्ता ने बताया कि 5 अगस्त को उनकी माँ संगीता गुप्ता कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए आई थीं। यहाँ रुद्राक्ष वितरण के दौरान अव्यवस्था फैली और भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई जिसमें उनकी माँ की मौत हो गई। मानसी ने बताया कि उनके पिता मजदूर हैं और माँ चूड़ियाँ बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। माँ की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है। इसके बावजूद प्रशासन और धाम प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। परिवार ने मामले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। इसके साथ ही आयोजन समिति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग भी की है।
Sehore News: कुबरेश्वर धाम में हुई इस भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौत के मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने 6 अगस्त को सीहोर के एसपी और कलेक्टर से 15 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा था। आयोग ने पूछा था कि भीड़ प्रबंधन की क्या व्यवस्था की गई थी घायलों के इलाज को लेकर क्या कदम उठाए गए और मृतकों को क्या आर्थिक सहायता दी गई। हालांकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि डेढ़ माह बीतने के बावजूद न तो कोई आर्थिक सहायता मिली है और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई है। परिवार अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
ये भी पढ़े
- रिटायरमेंट की पाई-पाई लुटी! रायपुर में महिला से 42 लाख की ठगी, इस केस में फंसाने की धमकी देकर उड़ाए पैसे
- पत्नी बनी जल्लाद! पति को छत से फेंका, सास को भी जमकर पीटा, मामूली झगड़े ने लिया खतरनाक मोड़
- प्रेम विवाह के 18 महीने बाद दर्दनाक अंत, पत्नी की फांसी पर झूलती मिली लाश, मायके वालों ने कहा- मारकर लटकाया
- 33 दिन का आंदोलन, इतने NHM कर्मचारी बर्खास्त... अब ड्यूटी पर लौटे! हड़ताल खत्म कर सभी ने दी जॉइनिंग
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: भगदड़ में मरी हुई महिला के परिवार ने न्याय की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Sehore News: A mother died tragically in the Kubereshwar Dham stampede
सीहोर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm