Anupama Spoiler 2nd March/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Tellyboosters
Anupama Spoiler: Starplus पर रुपाली गांगुली की सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में इन दिनों बहुत से ट्विस्ट देखने मिल रहे हैं। एक तरफ, दिवाकर अनुपमा को परेशान करने का एक मौका नहीं जाने देता, अनुपमा से बदला लेने का पूरा प्लान बना चूका है तो दूसरी ओर पराग कोठारी ने नाम पर बदनामी की कलिक पोती जा रही है।
अब तक शो में दिखाया गया कि पाखी और दिवाकर की सगाई हो रही होती है अनुपमा, किंजल और बा को सब कुछ बता देती है और वह तीनो प्लान बनाते हैं कि दिवाकर को बेनकाब कर के रहेंगे। सगाई शुरू होते ही बा, पाखी से अनुपमा और हसमुख के लिए थोड़ा इंतज़ार करने को कहती है लेकिन पाखी अपनी सगाई को लेकर इतनी ज्यादा उत्साहित होती है। बा और किंजल सगाई में जानबूझकर लेट करेंगे ताकि अनुपमा और हसमुख भी वापस आ जाएँ। बा, पाखी के सामने दिवाकर से उसकी फॅमिली के बारे में भी पूछने वाली है।
दिवाकर कहता है कि पेरेंट्स के बीमार होने की वजह से वो सगाई में नहीं आ पाए। बा कहती है कि वीडियो कॉल पर अपने पेरेंट्स से बात करवा दो तब भी वह वीडियो कॉल करने से इनकार कर देता है। अब पाखी और दिवाकर की सगाई में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट। जी हाँ, दिवाकर जैसे ही पाखी को एन्गेजमेन्ट रिंग पहनाने लगेगा, उसी बीच एक बच्चा दौड़ते हुए ‘पापा-पापा’ कहते हुए दिवाकर से आकर लिपट जाएगा। फिर अनुपमा कहती है कि परिवार के बिना सगाई कैसे होती ? इसलिए वो दिवाकर के बेटे और पत्नी को भी साथ लाई है।
दिवाकर अपनी पत्नी और बेटे को वहां पर देखकर स्तब्ध रह जाता है। पहले पाखी यह मानने से इंकार करती है कि दिवाकर शादीशुदा है किन्तु उसकी पत्नी की बातें सुनकर उसे यकीन हो जाता है कि दिवाकर उसे धोका दे रहा था। सच्चाई सामने आने पर पाखी, दिवाकर को बहुत मार मारने वाली है और अनुपमा से गले लग कर रोने वाली है।
मेकर्स द्वारा नए प्रोमो में दिखाया गया कि होली के दिन प्रेम और प्रेरणा को अनुपमा और राही रंगे हाथ पकड़ने वाले हैं वही दूसरी और अनुपमा के जन्मदिन के दिन, प्रार्थना एक बेटी को जन्म देगी। लेकिन जब पूरा परिवार सो रहा होगा तब अनुपमा देखेगी कि प्रार्थना, अपनी बेटी को मारने जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें: