Anupama written update 15th January 2026: शाह परिवार पर हुई तानों और चप्पलों की बौछार! अनुपमा की यह धाँसूँ चेतावनी बनी, आज की सबसे बड़ी हिट..

Ads

Anupama written update 15th January 2026: आज के एपिसोड में, शाह परिवार पर होगी तानों और चप्पलों की बौछार, तभी अनुपमा की एक चेतावनी उड़ाएगी सब के होश..

  •  
  • Publish Date - January 15, 2026 / 02:11 PM IST,
    Updated On - January 15, 2026 / 02:13 PM IST

Anupama written update 15 January 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Reporter

HIGHLIGHTS
  • दोनों परिवारों में, चप्पल अटैक से शुरू हुई जंग!
  • अनुपमा की इस एक धमकी ने सबकी सांसें रोक दीं!

Anupama written update 15th January 2026: टीवी के ‘Starplus‘ का सबसे चर्चित शो अनुपमा में, आज के एपिसोड की शुरुआत राही और प्रेम दोनों मस्ती – मस्ती में एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। प्रेरणा, प्रेम और राही को एक साथ देखती है। तभी गौतम, माहीं से प्रेरणा के पास जाने के लिए कहता है। माहीं, प्रेरणा के पास जाकर उसे प्रेम और राही के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है और कहती है कि प्रेम, राही के साथ खुश नहीं है और उसके इस बॉस वाले स्वभाव से परेशान रहता है और यह भी कहती है कि प्रेरणा के आने बाद ही प्रेम ने मुस्कराना शुरू किया है। प्रेरणा, राही और प्रेम को साथ में मज़े करते हुए देखती है और माहीं को सलाह देती है कि वह राही से जलना बंद करें और अपने पति के साथ जिंदगी का आनंद ले, जैसे प्रेम और राही लेते हैं, यह सुन गौतम और माहीं चीड़ जाते हैं।

Anupama Today’s full episode: रजनी को लगा झटका!

दोनों परिवार, गरबा करना शुरू करते हैं। तभी लीला, अंश से भी मज़े करने को कहती है और खुद प्रार्थना के साथ बैठने का फैसला करती है, लेकिन प्रार्थना ज़ोर देकर लीला को भी गरबे में शामिल होने को कहती है और उसे विश्वास दिलाती है कि सब लोग उसके आस पास ही हैं। लीला उसे कहती है कि वह वहाँ से कहीं पर भी न जाए। रजनी अनुपमा को फ़ोन करती है और प्रेरणा को वहां पर देख हैरान हो जाती है। भारती और वरुण, अनुपमा को बधाई देते हैं और उसे वापिस आने को कहते हैं लेकिन उसे मकर संक्रांति मनाने को कहती है।

रजनी, अनुपमा से कहती है कि वह बिलकुल भी चिंता न करे और वह चॉल में मकर संक्रांति इस तरह से मनाएगी कि कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। रजनी के भारती को पूछे जाने पर कि क्या वह उसके साथ खुश है? भारती कहती है कि चूँकि रजनी एक नेता है तो पहले उसे उसपर शक था लेकिन अब वह समझ गयी है कि रजनी अलग है। तभी रजनी कहती है कि नेता बुरे नहीं होते लेकिन हालत उन्हें बुरा बना देते हैं। वह भारती से पूछती है कि कभी उसे समाज की भलाई के लिए कोई फैसला लेना पड़े तो क्या वह भारती को जज करेगी, तो भारती उसे जज करने से इनकार कर देती है। रजनी और वरुण यह सुन एक दूसरे को देखकर मुस्कराते हैं।

Anupama Serial latest episode: प्रार्थना गिरी ज़मीन पर!

दूसरी और प्रार्थना जमीन पर गिर जाती है। दोनों परिवार घबरा जाते हैं, तभी डॉक्टर उन्हें बताता है कि प्रार्थना खतरे से बाहर है। अंश और ख्याति, प्रार्थना को देखकर इमोशनल हो जाते हैं। अनुपमा कहती है कि वह रोज़ अपने बच्चों की ख़ुशी के लिए प्रार्थना करती है यदि प्रार्थना को कुछ हुआ तो वह प्रार्थना करना बंद कर देगी। लीला इन सब के लिए खुद को दोष देती है।

Anupama 15 January 2026 written update: पराग ने किया जूतों से वार!

वसुंधरा, शाह परिवार को दोष देती है और खूब खरी-खोटी सुनाती है। गौतम, अनुपमा और लीला को दोष देता है लेकिन पराग को पछतावा होता है कि उसके प्रार्थना को शाह परिवार में जाने दिया। अनुपमा कहती है कि कोठरी परिवार भी तो वहीं था तो उन्होंने प्रार्थना का ख्याल क्यों नहीं रखा? अंश को प्रार्थना की चिंता होती है तभी पराग, अंश पर जूता फेंकता है और उसे मारता है, लेकिन अनुपमा, अंश को बचाती है। दोनों के बीच एक बार फिर बहस छिड़ जाती है। जहां लीला दे रही है खुद को दोष, अनुपमा यकीन दिलाते हुए कहती है कि प्रार्थना के ठीक होते तक वह उसका ख्याल रखेगी।

पराग, प्रार्थना से मिलकर उसे कोठरी हाउस ले जाने का फैसला करता है लेकिन प्रार्थना खुद को अंश और लीला के आस पास सुरक्षित महसूस करती है और जाने से इनकार कर देती है। पराग, अनुपमा से कहता है कि डिलीवरी के बाद, वह प्रार्थना और बच्चे को कोठरी हाउस ले जाएगा और एक बार फिर से अनुपमा के किए हुए वादे की उसे याद दिलाता है और चेतावनी देता है कि अगर प्रार्थना को कुछ हुआ तो वह उसकी ज़िम्मेदार होगी। अनुपमा उसे विश्वास दिलाती है और अंश कहता है कि यदि प्रार्थना वापिस जाना चाहती है तो वह उसे नहीं रोकेगा। तभी पराग एलान करता है कि उसका फैसला आखिरी होगा। आज के एपिसोड में बस इतना ही…

प्रीकैप: प्रीत, अनुपमा को बताती है कि एक बिल्डर, चॉल को गिराने वाला है। अनुपमा, प्रेम, राही और प्रेरणा समेत मुंबई पहुँचती है। फिर पराग और रजनी के डेमोलिशन में शामिल होने की बात को जानकार, अनुपमा के पैरो तले ज़मीन खिसक जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रार्थना क्यों गिर गई?

एपिसोड में प्रार्थना अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर जाती है। यह तनाव, इमोशन्स और शायद हेल्थ इश्यू की वजह से होता है। डॉक्टर जांच करता है, लेकिन अभी तक स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।

पराग ने अंश पर चप्पल क्यों मारी?

पराग प्रार्थना के गिरने का दोष अंश पर डालता है और गुस्से में चप्पल से हमला करता है। वह खुद को भी दोष देता है कि उसने प्रार्थना को जाने दिया।

अनुपमा ने पराग को क्या चेतावनी दी?

अनुपमा बीच में आकर पराग को रोकती है और कहती है – अगर तुम अंश को मारे तो बहुत बुरा होगा। हम भी चप्पलें मार सकते हैं लेकिन नहीं मारते – यह एक मजबूत अप्रत्यक्ष धमकी थी!

वसुंधरा और गौतम ने क्या किया?

वसुंधरा शाह परिवार को ताने मारती है और सबको दोष देती है। गौतम भी शाह परिवार पर इल्जाम लगाते हैं, जिससे टकराव बढ़ता है।